मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा (Isha Ambani) अंबानी ने हाल ही में 'ग्रेट इंडियन म्यूजिकल शो' में शिरकत की थी। इस दौरान वो अपने मम्मी-पापा के साथ पहुंची। इवेंट में ईशा अंबानी की सादगी देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Isha Ambani at Great indian Musical Show: मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा (Isha Ambani) अंबानी ने हाल ही में 'ग्रेट इंडियन म्यूजिकल शो' में शिरकत की थी। इस दौरान वो अपने मम्मी-पापा के साथ पहुंची थीं। ये इवेंट कुछ दिनों पहले ही लॉन्च हुए नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित किया गया था। इवेंट के दौरान ईशा अंबानी सिंपल सूट में बेहद खूबसूरत लगीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Isha Ambani की सादगी पर फिदा हुए लोग 
'ग्रेट इंडियन म्यूजिकल शो' इवेंट में ईशा अंबानी की सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस दौरान ईशा अंबानी ने ऑफ-व्हाइट कलर का सिल्क सूट पहना था, जिस पर गोल्डन ज़री वर्क किया हुआ था। ईशा अंबानी ने सूट को ऑर्गेंजा दुपट्टे से मैच किया था। ईशा ने अपने लुक को डायमंड ईयररिंग्स और बिंदी से कम्प्लीट किया था। ईशा अंबानी का सादगीभरा अंदाज देख लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पेरेंट्स के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती दिखीं Isha Ambani
फोटो में ईशा अंबानी अपने मम्मी-पापा नीता-मुकेश अंबानी के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में नीता अंबानी जहां ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रही हैं तो वहीं मुकेश अंबानी सिंपल क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा और मरून कलर की जैकेट में नजर आए।

31 मार्च को हुआ NMACC का उद्घाटन

बता दें कि पिछले महीने 31 मार्च को अंबानी फैमिली ने 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' (NMACC) का उद्घाटन किया था। तीन दिन तक चले इस इवेंट में बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां भी पहुंची थीं। बता दें कि इस इवेंट के लिए ईशा अंबानी ने डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से इंडो-वेस्टर्न आउटफिट चुना था।

जब वेलेंटिनो गाउन में दिखीं ईशा अंबानी

NMACC इवेंट के दूसरे दिन ईशा अंबानी ने रेड कलर के 'वैलेंटिनो' गाउन को अपने लिए पसंद किया। इस ड्रेस में वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इस गाउन को मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला के एम्ब्रॉएडर्ड केप के साथ पहना था। ईशा अंबानी ने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और खुले बालों के साथ कम्प्लीट किया था।

2018 में हुई ईशा अंबानी की शादी

ईशा अंबानी ने की शादी 12 दिसंबर 2018 को पीरामल ग्रुप के आनंद पीरामल से हुई। आनंद के माता-पिता स्वाति-अजय पीरामल फार्मा कंपनी के मालिक हैं। शादी के 4 साल बाद ईशा अंबानी ने 19 नवंबर, 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम आदिया और बेटे का कृष्णा है।

ये भी देखें : 

8 PHOTO में देखें, कितनी खूबसूरत है मुकेश अंबानी की भांजी; जानें किससे की दूसरी शादी