जैनिक पावर एंड केबल्स का IPO मंगलवार 10 जून को खुला और पहले दिन 0.71 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों ने इसमें अच्छी रुचि दिखाई। IPO की लिस्टिंग 17 जून को होगी।

Jainik Power and Cables IPO: जैनिक पावर एंड केबल्स का आईपीओ मंगलवार 10 जून को ओपन हुआ। पहले दिन शाम 7 बजे तक इस इश्यू को कुल 0.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल कैटेगरी में इस आईपीओ को सबसे ज्यादा 0.94 गुना बोलियां मिलीं। इसके अलावा NII कैटेगरी में इश्यू 0.65 गुना सब्सक्राइब हुआ। पहले दिन QIB कैटेगरी में इश्यू को कोई सब्सक्रिप्शन नहीं मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जैनिक पावर एंड केबल्स का प्राइस बैंड कितना?

जैनिक पावर एंड केबल्स के आईपीओ में निवेशक 12 जून तक पैसा लगा सकेंगे। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 100 से 110 रुपए के बीच तय किया है। वहीं, लॉट साइज 1200 शेयरों का है। रिटेल निवेशक इसमें सिर्फ 1 लॉट के लिए ही बोली लगा सकते हैं। इसके लिए 1,32,000 रुपए का निवेश करना होगा।

कितना है आईपीओ का साइज

जैनिक पावर एंड केबल्स आईपीओ के जरिये कंपनी मार्केट से कुल 51.30 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसमें 46,63,200 फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इस इश्यू में कोई भी शेयर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के तहत नहीं बेचा जाएगा। आईपीओ का 42.72% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

जैनिक पावर एंड केबल्स आईपीओ का GMP

जैनिक पावर एंड केबल्स एसएमई कैटेगरी का आईपीओ है। 10 जून की रात साढ़े 8 बजे तक ग्रे मार्केट में इसका शेयर 7 रुपए यानी 6.36% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। इस हिसाब से देखें तो इसकी लिस्टिंग अपर प्राइस बैंड 110 रुपए से 7 रुपए प्लस यानी 117 के आसपास हो सकती है।

कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग

इस आईपीओ में में अलॉटमेंट शुक्रवार 13 जून को होगा। सफल निवेशकों के डीमैट खातों में 16 जून तक शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। वहीं, जिन लोगों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उनके खातों में इसी दिन रिफंड भेज दिया जाएगा। लिस्टिंग NSE SME पर मंगलवार 17 जून, 2025 को होगी।

(Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश तमाम जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले किसी अच्छे एक्सपर्ट की राय जरूर लें)