अडानी ग्रुप के शेयर एक बार फिर अपने पुराने रंग में दिखे। ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जबर्दस्त तेजी देखी जा रही है। यही वजह है कि मंगलवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप करीब 14 लाख करोड़ के पास पहुंच गया।

Adani Stocks Market Cap: अडानी ग्रुप की कंपनियों में एक बार फिर तेजी लौट आई है। सोमवार के बाद मंगलवार 5 दिसंबर को भी अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में 8 से 20% की तेजी देखी गई। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी की बदौलत ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 13.8 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाजार खुलते ही Adani ग्रुप का मार्केट कैप 90 हजार Cr बढ़ा

मंगलवार को बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप के शेयरों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 90,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। वहीं दिन का कारोबार खत्म होते-होते ग्रुप का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया।

आखिर क्यों अचानक उछल गए Adani ग्रुप के शेयर

अडानी ग्रुप के शेयरों में अचानक आई तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी सरकार से मिली क्लीनचिट है। अमेरिकन एजेंसी ने गौतम अडानी के नेतृत्व वाले पावर-टू-पोर्ट ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद पाया। इसके बाद अमेरिका ने अडानी ग्रुप के खिलाफ कॉर्पोरेट धोखाधड़ी के हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को निराधार बताते हुए क्लीन चिट दे दी। इस खबर का पॉजिटिव असर हुआ और अडानी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई।

3 राज्यों में BJP की जीत का भी असर

इसके अलावा तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की भारी जीत की वजह से भी शेयर मार्केट और अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी आई। बाजार को इस खबर से सपोर्ट मिला और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में उछाल देखा गया।

जनवरी, 2023 में आई थी हिंडनबर्ग रिपोर्ट

अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी 2023 को एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें अडानी ग्रुप की कंपनियों पर हेराफेरी के आरोप लगाए थे। इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में जमकर बिकवाली हुई थी। मार्च, 2023 तक अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में लगातार गिरावट देखी गई। यहां तक कि एक समय दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स रहे गौतम अडानी टॉप-20 अमीर लोगों की लिस्ट से भी बाहर हो गए थे।

ये भी देखें : 

Adani ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तूफानी तेजी, जानें कौन किस भाव पर?