Money Saving Hacks: महीने में पैसे बचाना मुश्किल नहीं है। सिर्फ रोजमर्रा के छोटे-छोटे खर्चों पर ध्यान देकर आसानी से 5-6 हजार रुपए तक बचा सकते हैं। इससे आपकी बचत बढ़ सकती है और खर्च भी कंट्रोल हो सकता है।
Daily Expenses Savings Tips: पैसे बचाना भले ही आसान लगता है, लेकिन अक्सर हम छोटे-छोटे खर्चों में फंसकर रह जाते हैं और महीने के आखिरी में पता ही नहीं चलता कि पैसे कहां चले गए। अगर आप महीने में कम से कम 6,000 रुपए तक बचाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां दी गई 20 आइटम्स हर किसी की डेली की लाइफ में है, जिन्हें थोड़ा सा बदलकर आप अच्छी सेविंग कर सकते हैं। देखिए लिस्ट...
1. कॉफी शॉप पर जाने वाला पैसा
अगर रोज कॉफ़ी शॉप से एक कप कॉफी पीते हैं तो हर दिन करीब 150 रुपए खर्च होंगे, जो महीने में 4,500 रुपए बनते हैं। घर पर कॉफी बनाकर पीने की आदत से ये खर्च काफी कम हो सकते हैं।
2. ब्रांडेड स्नैक्स
सुपरमार्केट से रोजाना 50-100 रुपए का स्नैक खरीदते हैं, तो महीने में 1,500-3,000 रुपए तक बनते हैं। घर पर ही स्नैक्स या फ्रूट्स खाने से सेहत भी बनती है और पैसे भी बचेंगे।
3. बाहर का लंच
ऑफिस या कॉलेज में रोज 150-200 रुपए का लंच लेना बहुत आम है। जिससे महीने में 4,500-6,000 रुपए निकल जाते हैं। घर से टिफिल लेकर जाएं। खाना स्वादिष्ट और बचत भी होगी।
4. ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर अनजाना खर्च
फ्लैश सेल या डिस्काउंट देखकर अक्सर गैरजरूरी चीजें खरीद लेते हैं। इससे महीने में 1,000-2,000 रुपए खर्च हो जाते हैं। सिर्फ वही चीजें खरीदें, जिनकी सच में जरूरत हो।
5. OTT सब्सक्रिप्शन
नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम जैसे प्लेटफॉर्म हर महीने 299-499 रुपए लेते हैं। अगर 3 सब्सक्रिप्शन है तो करीब 1,000 रुपए महीने का खर्च होगा। फ्रेंड्स या फैमिली के साथ शेयर प्लान ही लें।
6. पेट्रोल और कैब एक्सपेंसेस
रोज की कैब या ऑटो में 50-100 रुपए खर्च होता है, जो महीने में 1,500-3,000 रुपए बनता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कारपूलिंग अपनाकर इसे काफी कम कर सकते हैं।
7. महंगे लंच या डिनर
वीकेंड पर बाहर खाने में 500-1,000 रुपए आसानी से खर्च हो जाते हैं। घर पर दोस्तों के लिए मिनी पार्टी करें। मजा वही होगा और खर्च भी काफी हद तक कम होगा।
8. पैक्ड जूस या ड्रिंक्स
पैक्ड जूस या ड्रिंक्स पर रोजाना 50 रुपए खर्च करना आम बात है। महीने में ये खर्च 1,500 रुपए तक बनता है। फ्रेश जूस या होममेड स्मूदी पिएं। इससे काफी बचत हो सकती है।
9. ग्रॉसरी में गैर जरूरी खर्च
ब्रांड और पैकिंग देखकर चीजें खरीद लेने की आदत है तो आप महीने में 1,000-1,500 रुपए एक्स्ट्रा खर्च कर रहे हैं। बल्क या जेनेरिक प्रोडक्ट्स लेने से पैसे बच सकते हैं।
10. जिम और फिटनेस सब्सक्रिप्शन
अगर आपने जिम या फिटनेस सब्सक्रिप्शन लिया है और जाते नहीं हैं तो पैसा वेस्ट हो रहा है। इसलिए जिम में पैसा डालकर रेगुलर जाएं या होम वर्कआउट अपनाकर पैसे बचा सकते हैं।
11. ऑफिस या शॉप की चाय
अगर आपकी चाय पीने की आदत है और हर दिन बार की चाय पी रहे हैं तो 10-20 रुपए रोज खर्च होते हैं, जो महीने में 300-600 रुपए बनते हैं। घर पर चाय पिएं, ऑफिस में घर से थर्मस में चाय ले जाएं।
12. मोबाइल डेटा का ओवरयूज
एक्स्ट्रा डेटा पैक हर महीने 200-500 रुपए खर्च करवा सकता है। वाई-फाई का यूज करें और डेटा ट्रैकर ऐप रखने से काफी बचत हो सकती है।
13. ब्रांडेड कपड़े, एसोसरीज
कई बार फैशन का शौक भी महंगा पड़ सकता है। अगर आप ब्रांडेड कपड़े और एसोसरीज ले रहे हैं तो सस्ते मार्केट या सीजनल सेल का इंतजार कर सकते हैं।
14. वेंडिंग मशीन या कैंटीन स्नैक्स
वेंडिंग मशीन या कैंटीन स्नैक् पर रोज के 20-30 रुपए खर्च होते हैं, जो महीने में 600-900 रुपए बनते हैं। आप घर से ही स्नैक पैक लेकर ऑफिस जाएं।
15. क्रेडिट कार्ड इंटरेस्ट और लेट फीस
अगर बिल समय पर न भरा जाए तो ज्यादा पैसा कट जाता है। इसलिए ऑटो पे सेट करें और टाइम पर पेमेंट करें।
16. गैरजरूरी ऑनलाइन कोर्सेस या ईबुक
आजकल लोग गैरजरूरी ऑनलाइन कोर्सेस या ईबुक ले लेते हैं, जिससे 500-1,000 रुपए तक खर्च हो जेतै हैं। फ्री कंटेंट और स्किलशेयर ट्रायल लेने से ये पैसे बच सकते हैं।
17. लॉटरी, बेटिंग या रैंडम गेम्स
लॉटरी, बेटिंग या रैंडम गेम्स पर 100-500 रुपए तक खर्च होते हैं। इसे छोड़कर पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं, जहां से आपकी ब्याज से कमाई हो सकती है।
18. रोडसाइड स्नैक्स-चाय
सड़क किनारे चाय पीने और स्नैक्स खाने से महीने में कम से कम 300-600 रुपए खर्च हो सकते हैं। इन चीजों को अवॉयड कर घर के बने स्नैक्स ट्राई कर सकते हैं।
19. लेट नाइट फूड डिलीवरी
देर रात ऑनलाइन खाना मंगवाते हैं तो 250-500 रुपए प्रति ऑर्डर पड़ सकता है। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से 1,500 रुपए तक का खर्च आ सकता है। आसान डिनर घर पर ही तैयार करें।
20. छोटे रोजमर्रा के खर्चे
चॉकलेट्स, कोल्ड-ड्रिंक्स, आइसक्रीम जैसी छोटी-छोटी चीजों पर महीने में 500-1000 रुपए तक खर्च आ सकता है। हर एक पैसे पर ध्यान दें और इंपल्स खरीदारी रोकें।
इसे भी पढ़ें-कर्ज के जाल में उलझ गए हैं? अपनाएं 7 आसान और असरदार उपाय
इसे भी पढ़ें-₹100 डेली सेविंग से ₹1 लाख कैसे बनाएं?
