केसर इंडिया के शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। ₹14 के भाव से शुरू होकर यह शेयर ₹990 के पार पहुंच गया है। कैसे इस स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल, जानते हैं। 

Kesar India Share Price: अगर आप भी शेयर बाजार में इन्वेस्ट करते हैं तो उन चुनिंदा शेयरों पर दांव लगा सकते हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। खास बात ये है कि कभी इन शेयरों की कीमत बेहद कम थी, लेकिन अब ये सोने के भाव मिल रहे हैँ। इन्हीं में से एक स्टॉक है Kesar India का। इस शेयर ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। जानते हैं, शेयर की पूरी कहानी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कभी महज 14 रुपए था भाव, अब 990 रुपए

केसर इंडिया के शेयर की बात करें तो इसका ऑलटाइम लोएस्ट लेवल महज 14 रुपए है। यानी उस वक्त अगर इस स्टॉक में किसी ने 100000 रुपए का निवेश किया होगा और उसे अब तक बनाए रखा होगा तो आज की डेट में उसकी रकम बढ़कर 70 लाख रुपए से भी ज्यादा हो चुकी है। वर्तमान में केसर इंडिया का शेयर 990 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है।

कब हुई थी शेयर मार्केट में लिस्टिंग?

Kesar India के शेयर की लिस्टिंग 12 जुलाई, 2022 को हुई थी। यानी तब से अब तक महज ढाई साल में इसने निवेशकों को बंपर मुनाफा कमाकर दिया है। हालांकि, दो साल पहले यानी 3 नवंबर 2024 को शेयर की कीमत महज 32 रुपए थी। यानी तब से अब तक ये स्टॉक करीब 31 गुना बढ़ चुका है।

2024 में दिया 600% का रिटर्न

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, केसर इंडिया के शेयर ने 2024 में यानी पिछले 10 महीनो में 600% का रिटर्न दिया है। सिर्फ 6 महीने में ही ये स्टॉक 140 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू 52.63 करोड़ रुपए, जबकि मुनाफा 10 करोड़ रुपए रहा।

केसर इंडिया का 52 वीक हाई एंड लो लेवल

केसर इंडिया के शेयर का 52 वीक हाइएस्ट लेवल 1143.25 रुपए है, जो इसने 30 सितंबर 2024 को छुआ था। वहीं, 52 वीक लोएस्ट लेवल 87.14 रुपए है। यानी इस स्टॉक में वोलेटिलिटी काफी ज्यादा होती है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए है। वहीं, इसका मार्केट कैप 2446 करोड़ रुपए के आसपास है।

ये भी देखें: 

सिर्फ 1 शेयर..और बंदा सीधे करोड़पति, कहानी दुनिया के सबसे महंगे Stock की