रतन टाटा का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ ताबूत में रखा गया। अंतिम यात्रा NCPA से वर्ली श्मशान घाट पहुंची, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।

Ratan Tata Funeral: रतन टाटा के अंतिम संस्कार से ठीक पहले की तस्वीर सामने आई है। इसमें उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटे हुए एक ताबूत में रखा गया है। बता दें कि बुधवार 9 अक्टूबर की देर रात रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अंतिम यात्रा से पहले उनका पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

NCPA से वर्ली श्मशान पहुंची रतन टाटा की अंतिम यात्रा

रतन टाटा की अंतिम यात्रा अंतिम यात्रा नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) से वर्ली श्मशान घाट पहुंची। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि पद्म विभूषण और पद्म भूषण जैसे अवॉर्ड से सम्मानित रतना टाटा को 7 अक्टूबर के दिन ICU में एडमिट किया गया था।

Ratan Tata को अंतिम विदाई देने पहुंचे ये Celebs

रतन टाटा को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह के अलावा तेलुगुदेशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, देवेन्द्र फडनवीस, राज ठाकरे, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, कुमार मंगलम बिड़ला, महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आमिर खान, किरण राव समेत उद्योग, राजनीति और फिल्म जगत की कई हस्तियां पहुंचीं।

1991 में रतन टाटा ने संभाली थी ग्रुप की कमान

रतन टाटा ने 1991 में ग्रुप की बागडोर अपने हाथ में ली। तब से लेकर 2012 तक यानी 21 सालों में उनकी लीडरशिप में Tata Group ने दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की की। रतन टाटा के नेतृत्व में ग्रुप ने दुनिया भर में अपने कारोबार का विस्तार किया। टाटा ने टेटली चाय, AIG इंश्योरेंस कंपनी, बॉस्टन में रिट्ज कार्लटन, दाएवू मोटर्स की हैवी गाड़ियां बनाने वाली यूनिट के अलावा कोरस स्टील, जगुआर-लैंडरोवर जैसे ब्रैंड्स को खरीदा।

100 से ज्यादा देशों में TATA के 150 से ज्यादा प्रोडक्ट्स

वर्तमान में दुनिया के 6 महाद्वीपों के 100 से ज्यादा देशों में टाटा ग्रुप के 150 से ज्यादा प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी TCS में 6.14 लाख कर्मचारी हैं। इसके साथ ही ये दुनिया की सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनी भी है। वहीं पूरे टाटा ग्रुप में 10.28 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।

ये भी देखें : 

हमारे TATA के सामने बौना है पूरा पाकिस्तान, जानें क्या है चौंका देने वाला मुकाबला?