SBI का होम लोन और पर्सनल लोन हुआ सस्ता, EMI में मिलेगी राहत, जानिए नई दरें
SBI ने होम और पर्सनल लोन की ब्याज दरें 0.25% घटाईं। साथ ही FD और सेविंग अकाउंट पर भी ब्याज कम किया। जानें नए रेट्स और कब से लागू होंगे।

SBI ने घटाई लोन ब्याज दरें–जानिए कितना सस्ता होगा लोन
देश का सबसे बड़ा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), अब आपके लोन को पहले से सस्ता बना रहा है। होम लोन से लेकर पर्सनल लोन तक पर 0.25% की कटौती की गई है, जिससे EMI पर सीधा असर पड़ेगा।
अब RLLR सिर्फ 8.25%–कम EMI, ज़्यादा बचत
SBI की रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) अब सिर्फ 8.25% रह गई है। यानी जो पहले भारी ब्याज से परेशान थे, उन्हें अब राहत मिलेगी।
FD पर घटा ब्याज–निवेशकों को झटका
1-2 साल की एफडी पर अब केवल 6.70% ब्याज मिलेगा। वहीं, 2-3 साल की एफडी पर ब्याज अब घटकर 6.90% रह गया है। निवेश करने से पहले दोबारा सोच लें।
HDFC ने घटाई सेविंग अकाउंट ब्याज दरें–अब मिलेगा कम रिटर्न
50 लाख से कम की जमा पर अब सिर्फ 2.75% ब्याज मिलेगा। जबकि 50 लाख से अधिक पर अब 3.25%। जो पहले से 0.25% कम है।
बैंक ऑफ इंडिया ने भी की सभी लोन पर कटौती
बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन और सीनियर सिटीजन के रिवर्स मॉर्गेज तक – सभी पर 0.25% की कटौती की है।
15 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
SBI और BOI की नई ब्याज दरें 15 अप्रैल 2025 से लागू हो रही हैं। इसलिए अगर आप लोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह सबसे बढ़िया समय हो सकता है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

