- Home
- Business
- Money News
- सेंसेक्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 2025 में अब तक सबसे बड़ी छलांग, जानें टॉप 5 बूम
सेंसेक्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 2025 में अब तक सबसे बड़ी छलांग, जानें टॉप 5 बूम
Sensex Biggest Jump 2025: सोमवार, 12 मई का दिन शेयर बाजार के इतिहास में दर्ज हो गया है। सेंसेक्स ने एक ही दिन में 2,975 अंक की ज़बरदस्त छलांग मारी और 82,430 पर बंद हुआ। ये 2025 की अब तक सबसे बड़ी तेजी रही। आइए जानते हैं बाजार की 5 सबसे बड़ी रैलियां..

शेयर बाजार में उछाल क्यों
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के ऐलान ने बाजार में पॉजिटिव तूफान ला दिया। निवेशकों को भरोसा मिला कि जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होगा और बस, बाजार ने उछाल मारी। सेंसेक्स 2,975 और Nifty भी 917 अंक चढ़कर 24,925 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में साल का सबसे बड़ा उछाल आया।
कौन-कौन से शेयर बने हीरो
इंफोसिस- 7.67% की धमाकेदार छलांग
HCL Tech- 5.97%
टाटा स्टील- 5.64%
जोमैटो- 5.51%
TCS- 5.42%
टेक महिंद्रा- 5.36%
Stock Market: किस सेक्टर्स में सबसे ज्यादा तेजी
IT सेक्टर- 6.70% बूम
रियल एस्टेट- 5.93%
मेटल्स- 5.86%
फाइनेंशियल सर्विसेज- 4.21%
ऑटो सेक्टर- 3.41%
कौन सा शेयर सबसे ज्यादा लुढ़का
शेयर बाजार में जबरदस्त रैली के बीच कुछ शेयरों ने निराश भी किया। इनमें सनफार्माऔर इंडसइंड बैंक के शेयरों में करीब 3.4% की गिरावट आई।
सेंसेक्स की 2025 की टॉप 5 रैलियां
12 मई- 2,975 अंक (2.99%)
15 अप्रैल- 1,578 अंक (2.10%)
17 अप्रैल- 1,500 अंक (1.96%)
11 अप्रैल- 1,310 अंक (1.77%)
18 अप्रैल- 1,006 अंक (1.27%)
शेयर बाजार में अब आगे क्या
मार्केट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर जियोपॉलिटिकल स्थिरता बनी रही, तो आने वाले हफ्तों में सेंसेक्स 85,000 के पार जा सकता है। चूंकि बॉर्डर पर शांति का माहौल हो गया है और Q4 रिजल्ट्स अच्छे आ रहे हैं। अगर ऐसा भी बना रहा तो शेयर बाजार गोल्डन रनवे भी पकड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

