पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार 14 दिसंबर को तो सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गए। आखिर क्या है शेयर बाजार में इस तेजी की वजह, जानते हैं। 

Stock market all time high: 3 राज्यों में बीजेपी की बंपर जीत के बाद से ही शेयर बाजार बल्लियों उछल रहा है। गुरुवार 14 दिसंबर को शेयर बाजार अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स ने जहां 70,602.89 अंक का ऑलटाइम हाई छुआ, वहीं निफ्टी भी रिकॉर्ड तेजी के साथ 21,210.90 के ऑलटाइम हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में सेंसेक्स और निफ्टी 929 और 256 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में रही तेजी

बाजार की क्लोजिंग पर सेंसेक्स 929 अंक की तेजी के साथ 70,514 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 256 पॉइंट की तेजी के साथ 21,182 के स्तर पर क्लोज हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को सबसे ज्यादा तेजी IT और बैंकिंग शेयरों में रही। एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार में तेजी आगे भी बनी रहेगी। बता दें कि जनवरी की शुरुआत में शेयर बाजार 61 हजार के लेवल पर था। वहीं साल खत्म होते-होते ये 70 हजार के लेवल को पार कर चुका है।

आखिर क्यों सरपट भाग रहा शेयर बाजार?

शेयर बाजार में तेजी की वजह पॉलिटिकल के साथ ग्लोबल भी है। दरअसल, भारत में मजबूत सरकार और अर्थव्यवस्था को देखते हुए विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं। इससे शेयर मार्केट पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ ही भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में मजबूती के कारण भी बाजार में उछाल देखा जा रहा है।

शेयर बाजार को विदेशों से मिले पॉजिटिव संकेत

शेयर बाजार में तेजी की बड़ी वजह विदेशों से मिल रहे पॉजिटिव संकेत भी हैं। अमेरिकी फेड ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। बुधवार को फेड ने पॉलिसी रेट्स को 5.25%-5.5% की रेंज में बनाए रखा है। साथ ही ये भी कहा कि 2024 से ब्याज दरों में तीन कटौतियां की जा सकती हैं। इसका सकारात्मक असर देखने को मिला।

ये भी देखें :

ये हैं भारत के 10 सबसे महंगे शेयर, कीमत सुन चकरा जाएगा दिमाग