हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार 19 जून को शेयर बाजार बढ़त के साथ 63,474 अंकों पर खुला और अपने ऑलटाइम हाई (63520) के नजदीक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 18873 पर ओपन हुआ। हालांकि, बाजार में ये तेजी ज्यादा समय तक नहीं टिकी और मार्केट लाल निशान पर आ गया।

Share Market Update: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार 19 जून को शेयर बाजार बढ़त के साथ 63,474 अंकों पर खुला और अपने ऑलटाइम हाई (63520) के नजदीक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 18873 पर ओपन हुआ। हालांकि, बाजार में ये तेजी ज्यादा समय तक नहीं टिकी और मार्केट लाल निशान पर आ गया। सेंसेक्स अपने ऑलटाइम हाई के नजदीक पहुंचकर फिसला और फिलहाल 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 63145 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Adani ग्रुप के सभी 10 शेयरों में गिरावट

शेयर बाजार की गिरावट का असर अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी दिखा। ग्रुप के 10 में से 7 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट अडानी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Share Price) के शेयर में देखी जा रही है। ये 3.22% की गिरावट के साथ 2427 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, NDTV का शेयर BSE में करीब 2% की गिरावट के साथ 234 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

Adani ग्रुप के ये शेयर भी लाल निशान पर

Adani Ports का शेयर 1.50% की गिरावट के साथ 736 रुपए, अडानी ग्रीन एनर्जी करीब 1% की गिरावट के साथ 966 रुपए, अडानी टोटल गैस 1% की गिरावट के साथ 663 रुपए, अडानी विल्मर 0.25% की गिरावट के साथ 418 रुपए, अडानी पावर 1.25% की गिरावट के साथ 262 रुपए, ACC 2.17% की गिरावट के साथ 1814 रुपए और अंबुजा सीमेंट 2% की गिरावट के साथ 451 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है।

ग्लोबल मार्केट की कमजोरी का असर

बता दें कि ग्लोबल मार्केट की कमजोरी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस और नैसडेक के अलावा यूरोपियन मार्केट में FTSE, CAC और DAX में भी भारी गिरावट देखी गई। इसके अलावा एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कम्पोजिट में भी गिरावट देखी जा रही है।

ये भी देखें : 

वीकली शेयर मार्केट प्रिडिक्शन्स : जानिए 18 जून 2023 से 24 जून 2023 तक कैसा रहेगा शेयर बाजार