ब्लिंकिट के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा ने 2023 में बिक्री रुझानों के बारे में कुछ मजेदार जानकारी दी है। दक्षिण दिल्ली से किसी ने सालभर में 9,940 कंडोम ऑर्डर किए।

नई दिल्ली। 2023 में दक्षिण दिल्ली से किसी ने 9,940 कंडोम ऑर्डर किए। इसको लेकर दिल्ली में सड़क किनारे पोस्टर लग गया है। ब्लिंकिट के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने 2023 के कुछ मजेदार बिक्री रुझानों के बारे में बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुक्रवार को इस संबंध में दिल्ली में विज्ञापन लगाए गए। ढींडसा ने बताया कि कंडोम और पार्टीस्मार्ट टैबलेट की बिक्री में वृद्धि हुई है। इससे पता चलता है कि लोगों की खरीदारी की आदत बदल रही है। दक्षिणी दिल्ली के एक व्यक्ति ने साल भर में 9,940 कंडोम का ऑर्डर दिया। किसी ने 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज' की 18 कॉपी खरीदीं। इससे पता चलता है कि रिलीज के इतने समय बाद भी हैरी पॉटर सीरीज की लोकप्रियता बनी हुई है।

गंगाजल के लिए मिले 80,267 ऑर्डर
ब्लिंकिट ने बताया है कि उसके आंकड़ों से पता चला कि रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल होने वाले सामानों की बिक्री में बहुत अधिक तेजी आई है। ब्लिंकिट को बोरिलीन के लिए 21,167 ऑर्डर मिले। दक्षिण दिल्ली के एक व्यक्ति ने एक महीने के भीतर 38 अंडरवियर ऑर्डर किए। 2023 में गंगाजल के लिए 80,267 ऑर्डर मिले। वहीं, 30,02,080 पार्टीस्मार्ट टैबलेट के लिए ऑर्डर मिले। गुरुग्राम के लोगों ने 2023 में 65,973 लाइटर का ऑर्डर दिया। गुरुग्राम के लोगों ने कोल्ड ड्रिंक की तुलना में पारंपरिक शीतल पेय के लिए अधिक ऑर्डर दिया।

यह भी पढ़ें- नए साल में सोना होगा और महंगा, 70 हजार प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है कीमत

2023 में ब्लिंकिट की आमदनी 207 प्रतिशत बढ़कर 724 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। हालांकि इस साल कंपनी को 1,190 करोड़ रुपए की शुद्ध हानि हुई। वित्त वर्ष 2022 में ब्लिंकिट को ग्रोफर्स के नाम से जाना जाता था। 2022 में कंपनी ने 236 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया था। उसे 1,021 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था।

यह भी पढ़ें- Tata Coffee Merger: नए साल में खत्म हो जाएगी Tata ग्रुप की ये कंपनी, जानें किसमें हो रहा मर्जर