MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 676 अंक और निफ्टी 246 अंक बढ़ा, जानें 7 बड़े हाइलाइट्स

शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 676 अंक और निफ्टी 246 अंक बढ़ा, जानें 7 बड़े हाइलाइट्स

Share Market Highlights : सोमवार को शेयर बाजार ने जबरदस्त तेजी दिखाई। घरेलू और ग्लोबल पॉजिटिव फैक्टर्स के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने शानदार उछाल देखा। इस उछाल के पीछे एक नहीं कई कारण हैं। जानिए आज मार्केट की 10 सबसे बड़ी बातें... 

2 Min read
Satyam Bhardwaj
Published : Aug 18 2025, 05:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Sensex Nifty में बढ़त
Image Credit : Getty

Sensex-Nifty में बढ़त

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 1,100 अंकों की छलांग लगाई लेकिन बाजार बंद होते-होते 676 अंक (0.84%) बढ़कर 81,273.75 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 ने 246 अंक (1%) की बढ़त के साथ 24,876.95 पर समाप्त किया। BSE मिडकैप और स्मालकैप इंडेक्स क्रमशः 1% और 1.39% बढ़े। शेयर बाजार की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 445 लाख करोड़ से बढ़कर 451 लाख करोड़ रुपए हो गई।

27
शेयर बाजार में तेजी का कारण?
Image Credit : Asianet News

शेयर बाजार में तेजी का कारण?

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा GST में सुधार की घोषणा ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन विवाद और वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव घटनाओं ने बाजार का कॉन्फिडेंस मजबूत किया। निफ्टी में मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, HDFC बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। वहीं, बैंकिंग सेक्टर में तेजी S&P Global द्वारा रेटिंग अपग्रेड और GST सुधारों की उम्मीद के कारण देखने को मिली।

37
Nifty 50 के टॉप गेनर्स-लूजर्स
Image Credit : Asianet News

Nifty 50 के टॉप गेनर्स-लूजर्स

मारुति सुजुकी इंडिया शेयर- 8.92% बढ़त

हीरो मोटोकॉर्प- 6% बढ़त

नेस्ले इंडिया- 5.23% बढ़त

ITC- 1.49% गिरावट

Eternal- 1.35% गिरावट

टेक महिंद्रा- 1.09% गिरावट

47
सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन
Image Credit : Asianet News

सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन

निफ्टी ऑटो: +4.18%

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (Consumer Durables): +3.38%

रियलिटी: +2.17%

मेटल: +1.86%

निफ्टी बैंक: +0.71%

फाइनेंशियल सर्विसेज: +1.05%

निफ्टी IT: -0.57%

मीडिया: -0.22%

हेल्थकेयर: -0.08%

फार्मा: -0.05%

57
वॉल्यूम के हिसाब से सबसे एक्टिव स्टॉक्स
Image Credit : Getty

वॉल्यूम के हिसाब से सबसे एक्टिव स्टॉक्स

वोडाफोन आइ़डिया (Vodafone Idea)- 67.05 करोड़ शेयर

सुजलॉन एनर्जी- 17.52 करोड़ शेयर

Ola Electric Mobility- 9.5 करोड़ शेयर

67
BSE पर 15% से ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक्स
Image Credit : Getty

BSE पर 15% से ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक्स

  1. लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (Laxmi Organic Industries)
  2. डेविन संस रिटेल (Davin Sons Retail)
  3. सदर्न पेट्रोकेमिकल्स (Southern Petrochemicals)
  4. पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries)
  5. आईएफबी इंडस्ट्रीज (IFB Industries)
  6. कार्गोसोल लॉजिस्टिक्स (Cargosol Logistics)
77
52 वीक हाई और लो स्टॉक्स
Image Credit : Getty

52 वीक हाई और लो स्टॉक्स

मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, TVS मोटर्स, इंडिगो, Eternal और अल्ट्राटेक सीमेंट समेत 156 स्टॉक्स ने नया 52 वीक हाई बनाया। वहीं, 116 स्टॉक्स जैसे कोहांस लाइफसाइंसेज (Cohance Lifesciences), डोनियर इंडस्ट्रीज (Donear Industries), डॉल्फिन रबर्स (Dolfin Rubbers) और अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन (Agarwal Industrial Corporation) ने 52 वीक का नया लो दर्ज किया।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट या ट्रेडिंग की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved