Tata Capital IPO Details: टाटा कैपिटल इसी महीने अपना आईपीओ लाने जा रही है, जिससे कंपनी करीब 17,200 करोड़ रुपए जुटा सकती है। इस आर्टिकल में जानिए आईपीओ साइज, शेयर्स, वैल्यूएशन, निवेशकों के लिए 5 जरूरी बातें।
Tata Capital IPO Expected Date: टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी टाटा कैपिटल अपना IPO लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सितंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में हो सकता है और इससे कंपनी करीब 17,200 करोड़ रुपए जुटा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा। अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और इस आईपीओ का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो 5 बातें आपके लिए बेहद जरूरी हैं।
टाटा कैपिटल IPO का साइज और शेयर्स की डिटेल्स
टाटा कैपिटल कुल 47.58 करोड़ शेयर्स बेचेगी। इसमें 21 करोड़ इक्विटी शेयर्स फ्रेश इश्यू और 26.58 करोड़ शेयर्स ऑफर-फॉर-सेल (OFS) में होंगे। OFS में टाटा संस 23 करोड़ शेयर बेच रही है, जबकि इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन 3.58 करोड़ शेयर ऑफर कर रही है।
टाटा कैपिटल की वैल्यूएशन और फाइनेंशियल ग्रोथ
टाटा कैपिटल IPO के बाद 18 बिलियन डॉलर यानी 1.59 लाख करोड़ रुपए की वैल्यूएशन हासिल करने की उम्मीद है। कंपनी की फाइनेंशियल ग्रोथ भी शानदार रही है। मार्च 2025 तिमाही में नेट प्रॉफिट 1,000 करोड़ रुपए थे, जो पिछले साल 765 करोड़ से करीब 31% ज्यादा है। ऑपरेशन से रेवेन्यू 7,478 करोड़ रुपए आए, जो पिछले साल 4,998 करोड़ से करीब 50% ज्यादा है। FY 2024-25 का टोटल रेवेन्यू 28,313 करोड़ और नेट प्रॉफिट 3,655 करोड़ है।
टाटा कैपिटल IPO की टाइमिंग और रेगुलेटर
टाटा कैपिटल को RBI से अपर लेयर NBFC का दर्जा मिला है। RBI नियम के अनुसार, NBFC को 3 साल के अंदर शेयर बाजार में लिस्ट होना जरूरी है। कंपनी ने सितंबर 2022 में क्वालिफाई किया था। आईपीओ बोर्ड की मंजूरी फरवरी 2025 में मिली।
टाटा कैपिटल आईपीओ लिस्टिंग के लिए बड़े निवेश बैंकों का रोल
टाटा कैपिटल ने IPO के लिए 10 बड़े इन्वेस्टमेंट बैंकों को सलाहकार नियुक्त किया है। इनमें SBI कैपिटल, HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, HSBC सिक्योरिटीज, IIFL कैपिटल, BNP पारिबास, सिटी और जेपी मॉर्गन शामिल हैं।
टाटा कैपिटल IPO में ध्यान देने वाली बातें
- IPO में निवेश करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑप्शन।
- शेयर मार्केट की सीट अलॉटमेंट और OFS में हिस्सेदारी की डिटेल्स।
- टाटा कैपिटल का बिजनेस पोर्टफोलियो जैसे- पर्सनल लोन, होम लोन, बिजनेस लोन, क्रेडिट कार्ड और डिजिटल लोन
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी IPO या शेयर में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार के सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- सोना, शेयर या PPF: पैसे को सबसे तेजी से कौन बढ़ाएगा? देख लीजिए 30 साल का डेटा
