टाटा कम्युनिकेशन का शेयर ₹25 डिविडेंड देगा, एक्स-डेट 19 जून। 52 हफ्ते के निचले स्तर से 32% की तेजी के बाद, क्या आगे भी बढ़ेगा शेयर?

Tata Communication Share: टाटा ग्रुप की टेलीकॉम कंपनी टाटा कम्युनिकेशन का स्टॉक इस हफ्ते 19 जून को एक्स डिविडेंड हो रहा है। इससे पहले इस स्टॉक में अच्छी-खासी तेजी आ चुकी है। ब्रोकर्स का कहना है कि ये शेयर आने वाले कुछ महीनों में 1900 रुपए का लेवल छू सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

52 वीक लो से 32% तक उछला स्टॉक

टाटा कम्युनिकेशन के स्टॉक में पिछले कुछ महीनों में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली है। 4 मार्च 2025 को शेयर 52 वीक लो यानी 1291 रुपए के स्तर पर था। तब से अब तक यानी साढ़े तीन महीने में इस स्टॉक में 32% की तेजी आ चुकी है।

हर शेयर पर कितना डिविडेंड?

Tata Communication का स्टॉक हर एक शेयर पर 25 रुपए का डिविडेंड देगा। इसके लिए एक्स डेट गुरुवार 19 जून रखी गई है। एक्स डेट वो तारीख है, जिस दिन तक आपका नाम रजिस्टर्ड शेयरधारक के तौर पर लिस्ट होना चाहिए। ऐसा होने पर ही आप डिविडेंड पाने के हकदार होते हैं।

18 जून को हल्की गिरावट पर बंद हुआ शेयर

बुधवार 18 जून को टाटा कम्युनिकेशन का शेयर 0.58% की मामूली गिरावट के बाद 1699.70 रुपए के लेवल पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान एक समय ये 1719 रुपए के हाइएस्ट लेवल तक पहुंच गया था। वहीं, नीचे की ओर ये 1690.70 रुपए तक टूट गया था।

टाटा कम्युनिकेशन का 52 वीक हाई एंड लो

टाटा कम्युनिकेशन का 52 वीक हाइएस्ट लेवल 2175 रुपए है। वहीं, 52 हफ्तों के निचले स्तर की बात करें तो 1291 रुपए तक टूट चुका है। 18 जून तक कंपनी का कुल मार्केट कैप 48,441 रुपए है। वहीं, इसके शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए प्रति शेयर है।

(Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश तमाम जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में निवेश से पहले किसी अच्छे एक्सपर्ट की राय जरूर लें)