67 साल के नोएल टाटा कई सालों से टाटा ट्रस्ट सहित टाटा ग्रुप का काम संभाल रहे हैं। उनकी शादी पालोनजी मिस्त्र की बेटी से हुई है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। नोएल का नाम चेयरमैन बनने की रेस में सबसे आगे था।

बिजनेस डेस्क : रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) संभालेंगे। शुक्रवार , 11 अक्टूबर को मुंबई में हुई मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी। नोएल टाटा का नाम दावेदारों की लिस्ट में पहले नंबर पर था। उनके पास पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट की कमान है। बता दें कि 67 साल के नोएल टाटा कई सालों से टाटा ट्रस्ट समेत टाटा ग्रुप से जुड़े हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नोएल टाटा की फैमिली

नोएल टाटा के पिता नवल और मां सिमोन टाटा हैं। वो ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट और टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन और टाटा स्टील, टाइटन के वाइस चेयरमैन हैं। 2014 से वे ट्रेंट लिमिटेड की कमान संभाल रहे हैं। इनकी लीडरशिप में 10 साल में कंपनी के स्टॉक्स में 6,000% से अधिक का उछाल आया है। लो-प्रॉफिट लीडरशिप स्टाइल के लिए नोएल टाटा जाने जाते हैं। मीडिया से दूर ही रहते हैं।

नोएल टाटा की फैमिली

नोएल टाटा आयरिश नागरिक हैं। उनकी शादी आलू मिस् से हुई है, जो टाटा संस में सबसे बड़े शेयरहोल्डर पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। उनके तीन बच्चे लिआ, माया और नेविल हैं। टाटा ट्रस्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ये तीनों भी फैमिली से जुड़ी कुछ दान संस्थाओं के ट्रस्टी हैं।

लीयाह टाटा की प्रोफाइल

नोएल टाटा की बड़ी बेटी लीयाह टाटा ने स्पेन से IIE से बिजनेस में मास्टर करने के बाद 2006 में ताज होटल रिजॉर्ट एंड पैलेस में असिस्टेंट सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। ताज होटल में भी काम कर चुकी हैं।

माया टाटा क्या करती हैं

नोएल टाटा की दूसरी बेटी माया टाटा (Maya Tata) पहले ऑपरचुनैटी फंड में काम करती थीं, लेकिन जब यह बंद हो गया तो टाटा के डिजिटल सेक्शन में आ गईं। टाटा की उत्तराधिकारी बनने में उनका नाम भी लिया जा रहा था।

नेविल टाटा किस पद पर हैं

नोएल टाटा के बेटे नोविल टाटा ने भी बिजनेस में ही पढ़ाई की है। वो रिटेल चेन ट्रेंड का काम करते हैं। नोविल सुर्खियों से काफी दूर रहते हैं। पिता के चेयरमैन बनने के बाद उनके नाम की चर्चा तेज है।

इसे भी पढ़ें

Explainer: रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा साम्राज्य में क्या-क्या बदलाव होगा?