MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Share Market Alert: शुक्रवार को धमाल मचा सकते हैं इन 5 कंपनियों के शेयर

Share Market Alert: शुक्रवार को धमाल मचा सकते हैं इन 5 कंपनियों के शेयर

Market Watch 22 August 2025 : गुरुवार 21 अगस्त को शेयर बाजार में हल्की तेजी रही। सेंसेक्स 143 अंक चढ़कर 82,001 और निफ्टी 33 अंक बढ़कर 25,084 के लेवल पर बंद हुआ। आज कई कंपनियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आईं। जिनके शेयर पर शुक्रवार को असर दिख सकता है। 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Aug 21 2025, 06:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
NTPC Green Energy Share
Image Credit : Gemini

NTPC Green Energy Share

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी, NTPC रेन्यूबल एनर्जी लिमिटेड ने गुजरात के भुज स्थित खावड़ा सोलर प्रोजेक्ट के 49.125 मेगावॉट हिस्से को कमर्शियल ऑपरेशन में शामिल किया। यह प्रोजेक्ट कुल 300 मेगावॉट क्षमता का तीसरा हिस्सा है और 22 अगस्त 2025 से ऑपरेशन में है। इस कदम से रिन्यूबल एनर्जी सेक्टर में कंपनी की पोजिशन और मजबूत होगी। गुरुवार को शेयर 1.58% गिरकर 103.52 रुपए पर बंद हुआ।

25
Vedanta Share
Image Credit : Gemini

Vedanta Share

वेदांता ने अपने बोर्ड की बैठक में वित्त वर्ष 2026 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि हर शेयर पर 16 रुपए का डिविडेंड जारी किया जाएगा, जबकि फेस वैल्यू 1 रुपए है। इस डिविडेंड के तहत कंपनी कुल 6,256 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी और रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त 2025 तय की गई है। गुरुवार को शेयर 0.36% की मामूली बढ़त के साथ 447.10 रुपए पर बंद हुआ।

35
Wipro Share
Image Credit : freepik

Wipro Share

IT दिग्गज विप्रो हरमन कनेक्टेड सर्विसेज में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया। डील की वैल्यू करीब 37.5 करोड़ डॉलर है। इस अधिग्रहण में हरमन इंटरनेशनल इंडस्ट्रीज से Harman Connected Services Inc. और उसकी सब्सिडियरी व अन्य एसेट्स (DTS) शामिल हैं। डिफिनिटिव एग्रीमेंट पहले ही साइन कर लिया गया है। गुरुवार को शेयर मामूली गिरावट के साथ 250.40 रुपए पर बंद हुआ।

45
Apollo Hospitals Share
Image Credit : Gemini

Apollo Hospitals Share

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपोलो हॉस्पिटल्स में करीब ₹1,395 करोड़ की ब्लॉक डील हो सकती है, जिसमें प्रमोटर सुनीता रेड्डी अपना 1.25% हिस्सा बेच सकती हैं। फ्लोर प्राइस लगभग ₹7,747 प्रति शेयर तय किया गया है। गुरुवार को शेयर 0.47% की तेजी के साथ 7,920 रुपए पर बंद हुआ। इस स्टॉक ने बीते 6 महीनों में 25% की तेजी दिखाई है और 52 हफ्ते का ऊपरी स्तर 7,946.85 रुपये छू चुका है।

55
Laurus Labs Share
Image Credit : Gemini

Laurus Labs Share

लौरस लैब्स ने अपनी सब्सिडियरी Laurus Synthesis का यूनिट-1 श्रीम लैब्स में मर्ज करने की योजना की जानकारी दी। बाकी बिजनेस सीधे लॉरस लैब्स लिमिटेड में मर्ज होगा और LSPL का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। कंपनी ने बताया कि अपॉइंटेड डेट 1 अप्रैल 2026 होगी या NCLT-अन्य प्राधिकरण द्वारा तय तारीख तय मानी जाएगी। गुरुवार को शेयर 1.40% की तेजी के साथ 888.35 रुपए पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इस स्टॉक में 100.16% की तेजी देखी गई।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। यहां दी गई जानकारी को किसी भी तरह की निवेश सलाह (Investment Advice) न समझें। स्टॉक मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved