सार

1 फरवरी, 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना आठवां बजट पेश करेंगी। ऐसा करने वाली वह देश की दूसरी वित्त मंत्री हैं। बजट वाले दिन सुबह से लेकर शाम तक उनका शेड्यूल काफी बिजी रहेगा।

बिजनेस डेस्क : 1 फरवरी, 2025 को एक बार फिर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश का आम बजट (Budget 2025) पेश करने जा रही हैं। यह उनका लगातार 8वां बजट होगा। वित्तमंत्री अपने बजट भाषण के जरिए सरकार की आर्थिक नीतियां और शॉर्ट-लॉन्ग टर्म टारगेट भी बताएंगी। उनके इस बार के बजट पर हर किसी की नजर है। हर वर्ग को काफी उम्मीदें हैं। बजट वाले दिन वित्त मंत्री का पूरा शेड्यूल काफी टाइट रहता है। सुबह से शाम तक उनका रुटीन फिक्स होता है। ऐसे में आइए जानते हैं शनिवार को बजट पेश करने से लेकर पूरे दिन फाइनेंस मिनिस्टर सीतारमण क्या-क्या करेंगी...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 8वां बजट 

1 फरवरी को निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड 8वीं बार लगातार बजट पेश करेंगी। वह पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री मोरारजी देसाई (Morarji Desai) के बाद सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री बन जाएंगी। मोरारजी देसाई के नाम 10 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1959-1964 तक बतौर वित्त मंत्री 6 बजट और 1967-1969 तक 4 बजट पेश किए थे। सीतारमण 2019 में देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनीं। तब से लेकर अब तक 7 बार बजट पेश कर चुकी हैं। 1 फरवरी, 2025 को उनका 8वां बजट होगा।

Budget 2025 : बजट के 25 मजेदार Facts, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे 

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रुटीन

सुबह करीब 8.40 पर फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण अपने आवास से निकलकर वित्त मंत्रालय पहुंचेगी। 9 बजे के आसपास अपनी बजट टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर फोटो सेशन में शामिल होंगी। 10 बजे के करीब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की बजट पर मंजूरी लेने रवाना होंगी। इसके बाद वित्त मंत्री और राज्यमंत्री बजट के साथ संसद भवन पहुंचेंगी और कैबिनेट की मंजूरी लेंगी।

वित्त मंत्री का दोपहर और शाम का शेड्यूल

सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सीतारमण लोकसभा में देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट के बाद दोपहर 3 बजे के करीब वित्त मंत्री अपनी बजट टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। शाम 5 से लेकर 6 तक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण डीडी न्यूज (DD News) को इंटरव्यू देने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें 

Union Budget 2025: अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण किसका?

 

Union Budget 2025: किसके नाम है सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड