केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि बजट बहुत संतुलित और विकास को बढ़ावा देने वाला है। यह बजट विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है। इसमें गरीब और किसान का कल्याण है। वंचितों का सम्मान है। इससे नारी शक्ति और मध्यम वर्ग का उत्थान होगा। यह आम व्यक्ति का बजट है।
- Home
- Business
- Money News
- Budget 2025 Live: 12 लाख की इनकम तक टैक्स नहीं, सुनते ही लगे मोदी-मोदी के नारे
Budget 2025 Live: 12 लाख की इनकम तक टैक्स नहीं, सुनते ही लगे मोदी-मोदी के नारे

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। वह लगातार 8वां बजट पेश करेंगी। यह एक रिकॉर्ड होगा। सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के पास है। उन्होंने अलग-अलग समय पर 10 बजट पेश किए थे।
Union Budget 2025: जेपी नड्डा बोले- आम व्यक्ति का है बजट
Budget 2025: पीएम बोले- नागरिकों का जेब भरेगी यह बजट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2025 पर कहा कि यह देश के विकास को बढ़ाएगा। यह जनता का बजट है। आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे बढ़ेगा, लेकिन यह बजट देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगी, बचत कैसे बढ़ेगी, देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे इसपर है। परमाणु क्षेत्र में निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है।
Union Budget 2025: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- बढ़ा इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट
बजट 2025 पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश के इतिहास का महत्वपूर्ण बजट पेश किया है। यह बजट हमारी अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने वाला है। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का बजट बढ़ा है। इससे इंफ्रा और रोड सेक्टर में इसका बहुत बड़ा फायदा होगा। कृषि क्षेत्र को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। आयकर सुधार से मध्यम वर्ग के लोगों को बहुत बड़ा लाभ होगा।"
Budget 2025: शिवराज सिंह चौहान बोले- यह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "यह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है। विकास की ललक, विश्वास की महक और विकसित भारत के निर्माण की तड़प है। कृषि और किसानों के कल्याण पर सबसे अधिक ध्यान दिया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड पर अब 5 लाख रुपए तक मिलेंगे। अनेक तोहफे मिले हैं। इनकम टैक्स में छूट की सीमा 12 लाख रुपए करना मध्यम वर्ग के लिए वरदान है।"
Budget 2025 Live: 12-15 लाख की आमदनी पर 15% टैक्स
निर्मला सीतारमण ने कहा कि 12-15 लाख रुपए आमदनी होने पर 15 फीसदी इनकम टैक्स लगेगा। 15-20 लाख रुपए आय पर 20% और 20-25 लाख रुपए आय होने पर 25% टैक्स लगेगा।
Budget 2025 Live: 12 लाख रुपए की आमदनी तक इनकम टैक्स नहीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि 12 लाख रुपए तक आमदनी होने पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इतना सुनते ही सदन में मौजूद सांसद मोदी..मोदी.. के नारे लगाने लगे।
Budget 2025 Live: सीनियर सिटीजन के लिए टैक्स छूट बढ़ी
वित्त मंत्री ने सीनियर सिटीजन के लिए टैक्स छूट की घोषणा की। बुजुर्गों को ब्याज पर लगने वाले टैक्स में छूट मिलेगी। टीडीएस, टीसीएस आसान बनाया जाएगा।
Budget 2025 Live: सस्ती होंगी दवाएं
निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी। ईवी सस्ते होंगे। कपड़े का सामान सस्ता होगा। LED टीवी के दाम कम होंगे। कैंसर, पुरानी या अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए 36 जीवन रक्षक दवाओं को मूल सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट वाली दवाओं की सूची में जोड़ा गया है।
Budget 2025 Live: कम हो रहा बजट घाटा
निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट घाटा कम हो रहा है। वित्तीय घाटा 4.8 है। वित्त वर्ष 2025-26 में बजट घाटा कम कर 4.4 फीसदी करने का लक्ष्य है। उधार के अलावा कुल प्राप्तियों का संशोधित अनुमान 31.47 लाख करोड़ रुपए है। इसमें टैक्स से 25.57 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे।
Budget 2025 Live: अगले सप्ताह पेश होगा इनकम टैक्स बिल
वित्त मंत्री ने कहा कि अगले सप्ताह नया इनकम टैक्स बिल सदन में पेश किया जाएगा।
Budget 2025 Live: निजी सेक्टर में R&D के लिए 20 हजार करोड़ रुपए
वित्त मंत्री ने कहा कि निजी सेक्टर को रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए 20 हजार करोड़ रुपए की मदद दी जाएगी। डीप टेक फंड पर सरकार का जोर है। वीजा नियमों को आसान बनाया जाएगा। शिपिंग सेक्टर पर सरकार का फोकस है। 10 साल में कई सुधारों को लागू किया जाएगा।
Budget 2025 Live: 1 लाख अधूरे घर पूरे होंगे
वित्त मंत्री ने कहा कि 1 लाख अधूरे घर पूरे होंगे। वेस्टर्न कोसी कनाल प्रोजेक्ट को वित्तीय मदद देंगे। इससे 50 हजार हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी। राज्यों के साथ मिलकर 50 पर्यटन केंद्रों को विकसित किया जाएगा। मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा देंगे।
India Budget 2025 Live: 20 हजार करोड़ रुपए का परमाणु ऊर्जा मिशन शुरू होगा
न्यूक्लियर एनर्जी में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का परमाणु ऊर्जा मिशन शुरू होगा। न्यूक्लियर एनर्जी से 200 GW बिजली पैदा की जाएगी। नई उड़ान योजना से 100 शहर जोड़ेंगे। बिहार में नए ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट खुलेंगे। 10 साल में 120 नए एयरपोर्ट खोलेंगे। पहाड़ी इलाकों में छोटे एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।
India Budget 2025 Live: अर्बन चैलेंज फंड के लिए 1 लाख करोड़
ई-श्रम पोर्टल का गठन होगा। 200 डे केयर कैंसर सेंटर खुलेंगे। अर्बन चैलेंज फंड के लिए 1 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं। जल जीवन मिशन 2028 तक बढ़ाया जाएगा।
India Budget 2025 Live: 5 साल में 75 हजार मेडिकल सीटें बढ़ेंगी
IIT पटना को आर्थिक मदद दी जाएगी। IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 23 IIT में छात्रों की संख्या दोगुनी की जाएगी। 5 साल में 75 हजार मेडिकल सीटें बढ़ाएंगे। तीन AI एक्सीलेंट सेंटर बनाए जाएंगे। ऊर्जा और खनन क्षेत्र पर जोर है। लेदर स्कीम के जरिए 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
India Budget 2025 Live: स्टार्टअप को 20 करोड़ रुपए तक कर्ज
भारतीय खिलौनों के लिए सपोर्ट स्कीम शुरू किया जाए। भारत को वैश्विक खिलाना केंद्र बनाने की योजना है। मैन्यूफैक्चरिंग मिशन में क्लीन टेक को बढ़ावा दिया जाएगा। स्टार्टअप को 20 करोड़ रुपए तक कर्ज मिलेगा। नए उद्योगपतियों को 2 करोड़ रुपए तक कर्ज दिया जाएगा। छोटे कारोबारियों को 5 करोड़ रुपए तक कर्ज मिलेगा।
Budget 2025 Live: MSME की क्षमता बढ़ाने पर जोर
वित्त मंत्री ने कहा कि MSME की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। स्टार्टअप के लिए सीमा 10 करोड़ रुपए की गई है। किसान क्रेडिट कार्ड में लोन सीमा 5 लाख रुपए करेंगे। कपास किसानों को 5 साल का पैकेज मिलेगा। कपास प्रोडक्शन मिशन शुरू किया जाएगा। नई यूरिया फैक्ट्री लगेगी।
Budget 2025 Live: दलहन , तिलहन में आत्मनिर्भरता पर जोर
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार दलहन, तिलहन में आत्मनिर्भरता पर जोर दे रही है। तुर, उड़द, मसूर जैसे दाल के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को खेती का उचित मुआवजा देंगे। भारत दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा। मछली उत्पादन को बढ़ावा देंगे।
Budget 2025 Live: ग्रामीण युवाओं, महिलाओं को मिलेगी अधिक सहायता
निर्मला सीतारमण ने कहा कि ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को अधिक सहायता दी जाएगी। तिलहन के क्षेत्र में सरकार का जोर है। कृषि क्षेत्र पर सरकार का पूरा ध्यान है। 100 जिलों में पीएम धन धान्य योजना शुरू होगी। बिहार के मखाना किसानों के लिए बजट में आस ऐलान किए गए हैं। उन्हें अच्छे बीच मिलेंगे।
Budget 2025 Live: निर्मला सीतारमण बोलीं- ये विकसित भारत का बजट
वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इकोनॉमी को गति देंगे। हमारा ध्यान स्वास्थ्य सेवाओं पर है। अगले 5 साल विकास का मौका है। हमारा लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक मजबूती देना है। ये विकसित भारत का बजट है।