Who is Vijaypat Singhania: विजयपत सिंघानिया जो कभी करोड़ों की दौलत के मालिक थे, लेकिन आज किराए के मकान में गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। जानिए कैसे बना और टूटा उनका बिजनेस साम्राज्य।
Vijaypat Singhania story: भारत में अरबपतियों की कमी नहीं है। अंबानी-अडानी से लेकर ऐसे कई बिजनेसमैन हैं, जो सिर्फ देश नहीं बल्कि दुनिया में व्यापार का विस्तार कर रहे हैं। बिजनेस जितनी ऊंचाइयों तक ले जा सकता है, उतनी ही तेजी से नीचे भी ला सकता है। आज हम आपको ऐसे ही शख्स की कहानी बताएंगे, जो कभी रईसी की मिसाल हुआ करते थे, लेकिन अब गुमनाम और किराए के मकान में गुजर-बसर कर रहे हैं।
आखिर कौन हैं ये उद्योगपति ?
ये शख्स कोई और नहीं बल्कि जानी-मानी क्लोथिंग कंपनी रेमंड (Raymond) की नींव रखने वाले विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Singhania) हैं। एक वक्त था, जब उनका छोटा सा छोटा दांव सुर्खियों में आ जाता था। वह संपत्ति में कई उद्योगपतियों को पीछे छोड़ चुके थे। जो कभी रईसी की मिसाल माने जाते थे, वो आज 86 साल की उम्र में मुंबई स्थित किराए के घर में गुमनाम जिंदगी जीने पर मजबूर हैं।
ये भी पढ़ें-Indusind Bank Share Price Target: खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानिए ताजा ब्रोकरेज अपडेट
अर्श से फर्श पर कैसे पहुंचे विजयपत सिंघानिया ?
विजयपत सिंघानिया भले बिजनेस वर्ल्ड में बड़ा नाम बन हो गए हों लेकिन परिवार संभालने में सफल नहीं हो पाए। बेटे के साथ उनका प्रॉपर्टी विवाद घर की चारदीवारी से निकलकर सड़क पर आ गया था। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, बाप-बेटे में विवाद की शुरुआत 2015 में हुई थी। बेटा बिजनेस संभाले, इसीलिए विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Singhania son) ने सारी संपत्ति बेटे गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) को सौंप दी थी। बाद में बात इतनी बढ़ी कि मामला सार्वजनिक बहस और कानूनी विवाद तक पहुंच गया। 2017 में विजयपत ने बेटे पर घर से निकालने का आरोप लगाया था। तब से वह किराए के मकान में रह रहे हैं।
ये भी पढ़ें-GAIL से United Spirits तक, एक क्लिक से जानिए कौन सा स्टॉक चमकेगा, किससे बनाएं दूरी?
दौलत-मकान से धोना पड़ा हाथ !
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि रेमंड को बुलंदियों तक पहुंचाने में विजयपत सिंघानिया का अहम रोल था। उनके पास करोड़ों की संपत्ति के साथ कई आलीशान बंगले और लग्जरी कारें थीं, लेकिन बेटे को सौंपने के बाद उनके पास कोई भी अधिकार नहीं बचा। इतना ही नहीं, उन्होंने कई बार मीडिया में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे भी किए हैं।
विवादों से गौतम सिंघानिया का नाता
विजयपत सिंघानिया के बेटे गौतम सिंघानिया अक्सर विवादों में रहते हैं। पिता को घर से निकालने के आरोपों के बीच 2023 में उन्होंने सुर्खियां बटोरी थी। गौतम की पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया ने पति से अलग होने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए थे।
