MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Vodafone Idea का शेयर बना सकता है मालामाल, नोट कर लें टारगेट प्राइस

Vodafone Idea का शेयर बना सकता है मालामाल, नोट कर लें टारगेट प्राइस

Vodafone Idea Share Future : टेलीकॉम सेक्टर की जानी-मानी कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने वित्त वर्ष 2025 की आखिरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी की हालत अभी भी चुनौतीपूर्ण है। जानिए कंपनी के शेयरों का फ्यूचर क्या है, अभी BUY करना चाहिए या नहीं?

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jun 02 2025, 09:41 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Vodafone Idea का तिमाही में स्कोर क्या रहा
Image Credit : Asianet News

Vodafone Idea का तिमाही में स्कोर क्या रहा

टेलीकॉम कंपनी का घाटा पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम हुआ है। वित्त वर्ष 2025 की Q4 में Vi को ₹7,166.1 करोड़ का घाटा हुआ, जो कि FY24 की इसी तिमाही में ₹7,674.6 करोड़ था। हालांकि, दिसंबर 2024 की पिछली तिमाही के ₹6,609.3 करोड़ के मुकाबले घाटा थोड़ा बढ़ गया है। राजस्व (Revenue) ₹11,013.5 करोड़ है, जो साल-दर-साल आधार पर 3.8% बढ़ा है। ARPU (प्रति यूजर औसत आमदनी) ₹175 है, जो पिछले साल के ₹153 से 14.2% ज्यादा है। हालांकि, Net Worth अभी भी निगेटिव ₹70,320.2 करोड़ है। ओवरऑल रिजल्ट पर नजर डालें तो कंपनी का घाटा कम हुआ है लेकिन कैश की तंगी और यूजर बेस की गिरावट चिंता की बात है।

26
ARPU क्यों बढ़ा
Image Credit : our own

ARPU क्यों बढ़ा

ARPU यानी प्रति ग्राहक औसत आमदनी में अच्छी खासी उछाल देखने को मिली है। ₹175 तक पहुंचने का कारण है टैरिफ प्लान में बदलाव और हाई-वैल्यू यूजर्स की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी। यह कंपनी के लिए पॉजिटिव सिग्नल है, लेकिन जब तक यूजर बेस बढ़े नहीं, तब तक ये बढ़त अधूरी है।

Related Articles

Related image1
1 लाख लगाए, 10 करोड़ पाए! शेयर मार्केट का सुपरस्टार बना ₹4 वाला स्टॉक
Related image2
हर शेयर पर ₹210 का फायदा, इस डेट तक जिनके पास होगा Stock उनकी तो निकल पड़ी
36
Vi जुटाएगी ₹20,000 करोड़, क्या बदलेगा गेम
Image Credit : our own

Vi जुटाएगी ₹20,000 करोड़, क्या बदलेगा गेम

Vodafone Idea के बोर्ड ने अब ₹20,000 करोड़ तक फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है। यह फंड कंपनी अलग-अलग तरीकों से जुटा सकती है जैसे- इक्विटी शेयर, डिबेंचर, विदेशी बॉन्ड्स (GDR/ADR), वारंट्स या इन सभी का कॉम्बिनेशन। कंपनी का कहना है कि आगे की टिकाऊ ग्रोथ भारत सरकार, बैंकों और इन्वेस्टर्स से मिलने वाले सपोर्ट पर डिपेंड करेगा।

46
Vodafone Idea Share Price Target-1
Image Credit : our own

Vodafone Idea Share Price Target-1

ब्रोकरेज फर्म UBS ने वोडाफोन-आइडिया शेयर पर Buy रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 12.10 रुपए दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब दोगुना है। हालांकि, UBS ने माना कि Q4 के नतीजे कमजोर रहे और बाजार हिस्सेदारी में गिरावट जारी है। ARPU में मामूली सुधार है, लेकिन उम्मीद से कम। UBS मानता है कि कंपनी के फंड जुटाने की योजना, 5G विस्तार और कैपेक्स की दिशा आगे के ट्रैक तय करेगी।

56
Vi Share Price Target-2
Image Credit : our own

Vi Share Price Target-2

ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने Neutral रेटिंग देते हुए शेयर का टारगेट प्राइस 8 रुपए दिया है। JPMorgan ने Vi के नतीजों को अनुमान के मुताबिक बताया है। आय और EBITDA उम्मीदों के अनुसार रहे। तिमाही में कैपिटल खर्च बढ़कर ₹4,230 करोड़ हो गया, जो Q3 के मुकाबले ज़्यादा है लेकिन अनुमान से थोड़ा कम। ब्रोकरेज का फोकस Vi की फंड रेज़िंग प्लान और बैंक लोन पर चल रही बातचीत पर है।

66
Vodafone Idea Share Price Target-3
Image Credit : Getty

Vodafone Idea Share Price Target-3

ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने वोडाफोन-आइडिया के शेयर की रेटिंग Underperform करते हुए टारगेट प्राइस ₹6.5 रुपए कर दिया है। सोमवार, 2 जून को शेयर शुरुआती कारोबार में 6.94 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। मैक्वरीज का कहना है कि Vi की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। कस्टमर्स लगातार कम हो रहे हैं और कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। कंपनी में सरकार पहले से बड़ी हिस्सेदार है, इसलिए ब्रोकरेज को सरकारी फंडिंग की संभावनाएं भी कम लग रही हैं।

डिस्‍क्‍लेमर: किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
Related Stories
Recommended image1
1 लाख लगाए, 10 करोड़ पाए! शेयर मार्केट का सुपरस्टार बना ₹4 वाला स्टॉक
Recommended image2
हर शेयर पर ₹210 का फायदा, इस डेट तक जिनके पास होगा Stock उनकी तो निकल पड़ी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved