भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे दौलतमंद लोगों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स की बिलियनेयर्स लिस्ट में दुनिया के सबसे अमीर शख्स फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं।

World Billionaires List: भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे दौलतमंद लोगों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स की बिलियनेयर्स लिस्ट में दुनिया के सबसे अमीर शख्स फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर एलन मस्क अब भी काबिज हैं। मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें किस पोजिशन पर हैं मुकेश अंबानी?

फोर्ब्स की बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 9वें नंबर हैं। मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ 83.4 बिलियन डॉलर है। वह टॉप टेन में भारत के इकलौते कारोबारी हैं। 

आखिर किस नंबर पर हैं गौतम अडाणी?

कभी अमीरों की लिस्ट में नंबर 3 की पोजिशन पर काबिज रहे अडाणी ग्रुप के मुखिया गौतम अब इस लिस्ट में बहुत नीचे पहुंच गए हैं। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों की जमकर पिटाई हुई, जिसके चलते उनकी नेटवर्थ में जबर्दस्त गिरावट देखी गई। फिलहाल अडाणी 47.2 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में 24वें नंबर पर हैं।

ये हैं टॉप-5 सबसे अमीर शख्स :

लिस्ट में 225.8 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अर्नाल्ट टॉप पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क हैं। उनकी नेटवर्थ 194.2 बिलियन डॉलर है। नंबर 3 की पोजिशन पर 125.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अमेजॉन के जेफ बेजोस हैं। वहीं, चौथी पोजिशन पर ओरेकल के लैरी एलिसन हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 118.8 बिलियन डॉलर है। नंबर 5 पर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 110.4 बिलियन डॉलर है।

फोर्ब्स के रियलटाइम टॉप-10 बिलियनेयर्स :

1-बर्नार्ड अर्नाल्ट $225.8 B
2- एलन मस्क$194.2 B
3- जेफ बेजोस$125.5 B
4- लैरी एलिसन$118.8 B
5- बिल गेट्स$110.4 B
6- वॉरेन बफे$107.8 B
7-माइकल ब्लूमबर्ग$94.5 B
8-कार्लोस स्लिम हेलू$93.3 B
9-स्टीव बॉल्मर$90.5 B
10-फ्रैंकुइस बेटनकोर्ट मेयर्स$90.2 B

ये भी देखें : 

PHOTOS: अंबानी का एंटीलिया नहीं ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें वर्ल्ड के 10 सबसे कीमती बंगले