बजट 2023 में मिडिल क्लास को सबसे ज्यादा उम्मीद इनकम टैक्स में छूट से है। हालांकि, भारत के अलावा दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां टैक्स चुकाना पड़ता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं, जहां लोगों को टैक्स नहीं देना पड़ता। जानते हैं इनके बारे में 

Tax Haven Countries: बजट 2023 में मिडिल क्लास को सबसे ज्यादा उम्मीद इनकम टैक्स में छूट से है। हालांकि, भारत के अलावा दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां लोगों को टैक्स चुकाना पड़ता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं, जहां लोगों को टैक्स नहीं देना पड़ता। इन देशों को टैक्स हेवन कंट्रीज कहा जाता है। इन देशों में टैक्स दूसरे देशों की तुलना में बहुत कम या फिर होता ही नहीं है। आइए जानते हैं, ऐसे ही 12 देशों के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

द बहमास

वेस्टर्न हेमिस्फीयर में स्थित ये देश पर्यटकों के लिए जन्नत कहा जाता है। इस देश की खास बात ये है कि यहां रहने वाले लोगों को इनकम टैक्स नहीं चुकाना पड़ता है।

बहरीन

बहरीन एक खाड़ी देश है। इसे मोतियों का देश भी कहते हैं। बहरीन के लोगों को अपनी कमाई पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं देना पड़ता है।

ब्रुनेई

बहरीन की तरह ही ब्रुनेई भी इस्लामिक देश है। यह दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित है। यहां लोगों को किसी भी तरह का इनकम टैक्स नहीं चुकाना पड़ता है।

केमैन आइलैंड्स

यह देश उत्तर अमेरिका महाद्वीप में कैरेबियन क्षेत्र में पड़ता है। इस जगह कई टूरिस्ट हॉलिडे एन्जॉय करने आते हैं। इस देश में भी किसी तरह का टैक्स नहीं देना पड़ता है।

कुवैत

इस्लामिक खाड़ी देश कुवैत दुनिया के बड़े तेल निर्यातक देशों में शामिल है। यहां के नागरिकों से भी किसी तरह का टैक्स नहीं वसूला जाता है।

ओमान

ओमान भी एक खाड़ी देश है। ओमान के जो नागरिकों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। इसकी एक वजह ओमान का मजबूत ऑयल और गैस सेक्टर भी है।

कतर

कतर भी खाड़ी देशों में ही आता है। कतर के नागरिकों को भी टैक्स नहीं चुकाना पड़ता है। ये देश काफी छोटा है, लेकिन यहां पैसे वाले लोग हैं। बता दें कि हाल ही में यहां फीफा वर्ल्ड कप आयोजित किया गया था।

स्विट्जरलैंड

दुनियाभर से कई लोग स्विट्जरलैंड घूमने आते हैं। यह देश बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस होने के साथ ही इनकम टैक्स नहीं चुकाना पड़ता है।

मोनाको

मोनाको यूरोपियन देश है। ये काफी छोटा है। मोनाको में रहने वाले लोगों को भी इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है।

सोमालिया

अफ्रीका महाद्वीप में स्थित देश सोमालिया भी टैक्स हैवन देशों में शामिल है। हालांकि, यह देश काफी गरीब है। सोमालिया की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि कोई भी विदेशी नागरिक यहां बसना नहीं चाहता। हालांकि, यहां कोई टैक्स नहीं लगता। 

काला धन जमा करने में मददगार होते हैं टैक्स हैवन :

बता दें कि कॉरपोरेट टैक्स हेवन इंडेक्स के मुताबिक, इसमें 70 देश शामिल हैं। ये रैंकिंग उनके कॉरपोरेट टैक्स हेवन स्कोर के आधार पर तय होती है। हालांकि, इन देशों में कालाधन इकट्ठा होता है। टैक्स हेवन देश ना सिर्फ कंपनियों का टैक्स बचाने में मदद करते हैं, बल्कि अमीरों के कालेधन को भी जमा करने में मदद करते हैं।

ये भी देखें : 

1 फरवरी से होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा इनका असर