ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 25 सबसे अमीर फैमिली की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत के दो परिवार शामिल हैं। लिस्ट में टॉप पर अमेरिका की वॉल्टन फैमिली है। जिसकी कुल संपत्ति 36.7 लाख करोड़ रुपए है।

बिजनेस डेस्क : एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी नेटवर्थ 447 अरब डॉलर पार हो गई है। दूर-दूर तक उनके आसपास भी कोई नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे अमीर फैमिली कौन है? ब्लूमबर्ग (Bloomberg) ने दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी की है। जिनकी नेटवर्थ इस साल 34.5 लाख करोड़ बढ़ गई है। इस लिस्ट के टॉप 10 में भारत की सिर्फ एक अंबानी फैमिली (Ambani Family) ही है। जबकि टॉप 25 में स्त्री परिवार भी शामिल है। आइए जानते हैं टॉप पर कौन सी फैमिली काबिज है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुनिया की सबसे अमीर फैमिली

ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार, कंज्यूमर रिटेल कंपनी वॉलमार्ट चलाने वाला वॉल्टन फैमिली इस लिस्ट में नंबर-1 पोजिशन पर है। जिसकी कुल नेटवर्थ 36.7 लाख करोड़ रुपए है। पिछले साल यह फैमिली दूसरे नंबर पर थी। तब नेटवर्थ 14.6 लाख करोड़ रुपए कम थी। लिस्ट में दूसरे नंबर पर UAE और तीसरे नंबर पर कतर का शाही परिवार है। अंबानी फैमिली लिस्ट में 8वें और मिस्त्री परिवार 23वें नंबर पर है। इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के टॉप-25 सबसे अमीर फैमिली की कुल संपत्ति की वैल्यू 211 लाख करोड़ रुपए है। 70% से ज्यादा फैमिली कई सालों से इस लिस्ट में शामिल हैं।

दुनिया की 10 सबसे अमीर फैमिली 

  1. वॉलमार्ट कंपनी चलाने वाली वॉल्टन फैमिली दुनिया में सबसे अमीर है। अमेरिकी में रहने वाली इस फैमिली की कुल संपत्ति 36,67 लाख करोड़ रुपए है। 
  2. UAE की अल नाहयान फैमिली की कुल संपत्ति 27.50 लाख करोड़ रुपए है। 
  3. कतर की अल थानी फैमिली की कुल संपत्ति 14.66 लाख करोड़ रुपए है। 
  4. फ्रांस की हर्मेस फैमिली की कुल संपत्ति 14.50 लाख करोड़ रुपए है। 
  5. अमेरिका की कोच फैमिली की कुल संपत्ति 12.60 लाख करोड़ रुपए है। 
  6. सऊदी अरब की अल सऊद फैमिली की कुल संपत्ति 11.90 लाख करोड़ रुपए है। 
  7. अमेरिका की मार्स इंक कंपनी की ओनर मार्स फैमिली की कुल संपत्ति 11.34 लाख करोड़ रुपए है।
  8. भारत की अंबानी फैमिली (Ambani Family) की कुल संपत्ति 8.45 लाख करोड़ रु है। 
  9. फ्रांस की शनेल कंपनी चलाने वाली वर्दाईमर फैमिली की कुल संपत्ति 7.50 लाख करोड़ रुपए है। 
  10. कनाडा के रॉयटर्स कंपनी की ओनर थॉमसन फैमिली की कुल संपत्ति 7.39 लाख करोड़ रुपए है।

इसे भी पढ़ें 

400 बिलियन डॉलर क्लब में अकेले एलन मस्क, जानिए उनकी सफलता की वजह