MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • NSE IPO Final Day: ₹160 से गिरकर ₹48 पर आया GMP! क्या अभी भी दांव लगाना रहेगा सही?

NSE IPO Final Day: ₹160 से गिरकर ₹48 पर आया GMP! क्या अभी भी दांव लगाना रहेगा सही?

NSE IPO GMP Today: एनएसई आईपीओ की आज 21 सितंबर को बोली बंद हो रही है। आखिरी दिन सुबह GMP ₹48 पर रहा, जो ₹1,785 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले करीब 2.69% प्रीमियम का संकेत देता है। हालांकि, IPO खुलने के बाद GMP ₹160 तक पहुंचा था।

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Sep 21 2026, 10:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
NSE IPO GMP ₹160 से ₹48 पर आया
Image Credit : AI-Generated

NSE IPO GMP ₹160 से ₹48 पर आया

NSE IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम में सब्सक्रिप्शन के दौरान लगातार गिरावट देखने को मिली है। इश्यू खुलने से पहले GMP ₹160 तक पहुंच गया था। 17 सितंबर को सब्सक्रिप्शन शुरू होने के दिन ये घटकर ₹142 रह गया। इसके बाद प्रीमियम में और कमी आई और आखिरी दिन यानी 21 सितंबर की सुबह 7:30 बजे तक GMP ₹48 दर्ज किया गया। यानी कुछ ही दिनों में इसमें ₹112 की गिरावट आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
NSE IPO: कितनी संभावित लिस्टिंग?
Image Credit : Getty

NSE IPO: कितनी संभावित लिस्टिंग?

NSE IPO का अपर प्राइस बैंड ₹1,785 प्रति शेयर है। ₹48 के मौजूदा GMP को आधार मानें तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹1,833 बनती है। इस हिसाब से इश्यू प्राइस के मुकाबले संभावित लिस्टिंग प्रीमियम करीब 2.69% बैठता है। हालांकि, GMP ग्रे मार्केट का अनऑफिशियल इंडिकेटर है और इससे NSE शेयर की वास्तविक लिस्टिंग कीमत तय नहीं होती है।

Related Articles

Related image1
Coal India Share: ₹418 का सरकारी शेयर छुएगा ₹550? ग्लोबल ब्रोकरेज बुलिश, 14 एनालिस्ट्स ने दी BUY रेटिंग
Related image2
ITC Share में 4% से ज्यादा की तूफानी तेजी, जानिए Nifty 50 के टॉप गेनर बनने की क्या है बड़ी वजह?
36
आखिरी दिन NSE IPO कितना सब्सक्राइब हुआ?
Image Credit : Gemini

आखिरी दिन NSE IPO कितना सब्सक्राइब हुआ?

21 सितंबर को सुबह 9 बजे तक NSE IPO कुल 1.16 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। इसमें QIBs (Qualified Institutional Buyers) की हिस्सेदारी 1.53 गुना सब्सक्राइब हुई। NIIs (Non-Institutional Investors) का हिस्सा 1.68 गुना बुक हुआ, जबकि रिटेल निवेशकों का कोटा अभी 0.72 गुना ही सब्सक्राइब हुआ था। यानी उस समय तक रिटेल कैटेगरी पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हुई थी।

46
NSE IPO का अलॉटमेंट और लिस्टिंग कब?
Image Credit : AI Generated

NSE IPO का अलॉटमेंट और लिस्टिंग कब?

NSE IPO के शेयर अलॉटमेंट का स्टेटस 22 सितंबर को फाइनल किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद शेयरों की BSE पर लिस्टिंग होगी। इसके लिए 24 सितंबर की टेंटेटिव लिस्टिंग डेट तय की गई है। यानी 21 सितंबर को बोली बंद होने के बाद निवेशकों की नजर अलॉटमेंट पर रहेगी और उसके बाद लिस्टिंग का नंबर आएगा।

56
NSE IPO की डिटेल्स
Image Credit : Asianet News

NSE IPO की डिटेल्स

NSE IPO पूरी तरह OFS (Offer for Sale) है। इसके तहत 12.64 करोड़ शेयर ऑफर किए गए हैं, जिनकी कुल वैल्यू ₹22,561.57 करोड़ है। IPO का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम बोली 8 शेयरों की है। अपर प्राइस बैंड पर 8 शेयरों के लिए ₹14,280 का निवेश करना होगा। कर्मचारियों के लिए अधिकतम 4,33,437 शेयरों का रिजर्वेशन है, जिन पर इश्यू प्राइस से ₹170 प्रति शेयर की छूट दी गई है। इस इश्यू से NSE को कोई नई रकम नहीं मिलेगी, क्योंकि ये 100% OFS है। IPO से मिलने वाली पूरी रकम शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों के पास जाएगी।

66
NSE की शुरुआत कब हुई?
Image Credit : AI Generated

NSE की शुरुआत कब हुई?

NSE की स्थापना 1992 में हुई थी। 30 जून तक एक्सचेंज पर 261.36 मिलियन से ज्यादा रजिस्टर्ड इन्वेस्ट अकाउंट्स और 129 मिलियन यूनिक इन्वेस्टर्स थे। इसके अलावा 1,328 ट्रेडिंग मेंबर्स और 3,005 लिस्टेड कंपनीज थीं। उस समय कुल लिस्टेड मार्केट कैपेटलाइजेशन करीब ₹474.08 ट्रिलियन थी।

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार और आईपीओ (IPO) में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अनौपचारिक और गैर-विनियमित होता है, जो बाजार की धारणा के आधार पर बदलता रहता है, ये किसी भी शेयर के वास्तविक लिस्टिंग मूल्य की गारंटी नहीं देता है। यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी आईपीओ या शेयर में निवेश से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Petrol Diesel Prices: 21 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, चेक करें रेट
Recommended image2
Stocks in Focus Today: आज इन 7 शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन! Maruti से RVNL तक लिस्ट में
Recommended image3
Bank Holiday Alert: इस हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट
Recommended image4
लैपटॉप की कोई जरूरत नहीं! सिर्फ मोबाइल से घर बैठे शुरू करें ये 3 काम, हर महीने होगी कमाई
Recommended image5
सोते समय भी बैंक खाते में आते रहेंगे पैसे; जान लें इंटरनेट के ये 3 सीक्रेट तरीके!
Related Stories
Recommended image1
Coal India Share: ₹418 का सरकारी शेयर छुएगा ₹550? ग्लोबल ब्रोकरेज बुलिश, 14 एनालिस्ट्स ने दी BUY रेटिंग
Recommended image2
ITC Share में 4% से ज्यादा की तूफानी तेजी, जानिए Nifty 50 के टॉप गेनर बनने की क्या है बड़ी वजह?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved