PB Fintech Share: एक ही दिन में 34% टूटा Policybazaar का शेयर, जानें अब क्या करें
PB Fintech Share Crash: लगातार तीन दिन की तेजी के बाद गुरुवार को पॉलिसीबाजार की पेरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के शेयर अचानक करीब 34% गिरकर ₹1,244.50 के भाव पर आ गए। ये इसका पिछले 18 महीनों का सबसे निचला स्तर है। बुधवार को ये स्टॉक ₹1,886.30 पर बंद हुआ था।

पीबी फिनटेक शेयर में अचानक क्यों आई इतनी बड़ी सुनामी?
इस तेज गिरावट की सबसे बड़ी वजह बीमा नियामक IRDAI (इरडा) का एक नया प्रस्ताव है। IRDAI ने इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूटर्स और एजेंटों के कमीशन ढांचे में भारी बदलाव का ड्राफ्ट पेश किया है। नए प्रस्ताव के तहत हेल्थ इंश्योरेंस का कमीशन घटाकर 15 से 20 प्रतिशत करने की बात है। टर्म लाइफ इंश्योरेंस कमीशन की सीमा 25 प्रतिशत तक सीमित करने का सुझाव है। इसके अलावा रिन्यूअल, पोर्टिंग और मोटर इंश्योरेंस के कमीशन में भी बड़ी कटौती की तैयारी है।

पीबी फिनटेक शेयर पर इसका क्या असर पड़ सकता है?
ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन (Bernstein) और एमके ग्लोबल (Emkay Global) का मानना है कि कमीशन में प्रस्तावित कटौती उम्मीद से कहीं ज्यादा सख्त है। पॉलिसीबाजार का ज्यादातर रेवेन्यू इसी कमीशन मॉडल और टेली-कॉलिंग पर टिका है, ऐसे में इस फैसले से कंपनी की कमाई और मार्जिन पर सीधा असर पड़ सकता है।
PB Fintech Share Price: आज शेयर का हाल
मौजूदा भाव (NSE)- ₹1,244.50
एक दिन की गिरावट- 34.02% (करीब ₹642 प्रति शेयर)
पिछला बंद भाव- ₹1,886.30
पीबी फिनटेक का टेक्निकल लेवल्स
मार्केट एख्सपर्ट्स के अनुसार, इस बिकवाली ने शेयर के पूरे चार्ट स्ट्रक्चर को बिगाड़ दिया है। पिछले कई महीनों से शेयर ₹1,400 से ₹1,900 के बीच कारोबार कर रहा था। ₹1,400 इसका सबसे मजबूत बेस था, जो आज एक झटके में टूट गया। शेयर अपने शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग-टर्म सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे फिसल चुका है। इसका RSI 30 के पास आ गया है, जिसका मतलब है कि शेयर अब ओवरसोल्ड जोन (बहुत ज्यादा बिकवाली वाले दायरे) में पहुंच रहा है। आगे के लेवल्स की बात करें, तो नीचे की तरफ अब ₹1,250 से ₹1,200 का दायरा अगला सपोर्ट रहेगा। वहीं ऊपर की तरफ वापसी के लिए शेयर को दोबारा ₹1,400–₹1,450 के पार निकलना जरूरी होगा।
पीबी शेयर को लेकर निवेशक क्या करें?
- मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, पैनिक सेलिंग से अभी बचना चाहिए। घबराहट में औने-पौने दाम पर शेयर बेचने से बचें। याद रखें कि IRDAI का ये प्रस्ताव अभी सिर्फ एक कंसल्टेशन ड्राफ्ट है, जिस पर अक्टूबर के अंत तक इंडस्ट्री और आम लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। यह अंतिम कानून नहीं है।
- जब तक शेयर में गिरावट रुक न जाए और कोई मजबूत बेस या बॉटम न बन जाए, तब तक 'गिरती हुई छुरी' को पकड़ने (Fell Knife) की कोशिश न करें।
- कंपनी इस नए रेगुलेशन से निपटने के लिए अपनी लागत कैसे घटाएगी और बिजनेस मॉडल में क्या बदलाव करेगी, इस पर मैनेजमेंट के बयान के बाद ही आगे की तस्वीर साफ होगी।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी, शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। इसे किसी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने या निकालने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

