Petrol Diesel Price Latest Update: आज 13 जून 2026 को लखनऊ में पेट्रोल का क्या रेट है? आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं या घटे हैं? दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है? किस शहर में सबसे महंगा पेट्रोल मिल रहा है? अपने शहर का ताजा फ्यूल रेट कैसे चेक करें? 

Fuel Price 13 June: अगर आप आज शनिवार, 13 जून 2026 को बाइक या कार में तेल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें। देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। कहीं थोड़ी राहत मिली है तो कहीं जेब पर एक्स्ट्रा बोझ बढ़ा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत में हल्की कमी दर्ज की गई, जबकि पटना में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम बढ़ गए। जानिए आज आपके शहर में फ्यूल का रेट क्या है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लखनऊ में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

लखनऊ में आज पेट्रोल की कीमत में 3 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। नया रेट 101.86 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। हालांकि, डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 95.36 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई है।

पटना में आज पेट्रोल और डीजल के दाम

बिहार की राजधानी पटना के वाहन चालकों के लिए आज की खबर थोड़ी निराश करने वाली है। यहां पेट्रोल की कीमत में 69 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही डीजल भी 66 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आज पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल ₹107.87 और डीजल ₹99.66 प्रति लीटर

पेट्रोल आज सबसे महंगा कहां मिल रहा है?

Goodreturns.in के अनुसार, आज के रेट के मुताबिक हैदराबाद में पेट्रोल 115 रुपए प्रति लीटर है, जो देश में सबसे महंगा है, वहीं तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल की कीमत 115 रुपए प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है।

पेट्रोल के आज के दाम सिटीवाइज

गुरुग्राम- ₹102.80 प्रति लीटर

नोएडा- ₹102.12 प्रति लीटर

बेंगलुरु- ₹110.89 प्रति लीटर

जयपुर- ₹113.15 प्रति लीटर

डीज़ल के आज के दाम सिटीवाइज

गुरुग्राम- ₹95.47 प्रति लीटर

बेंगलुरु- ₹98.80 प्रति लीटर

हैदराबाद- ₹103.82 प्रति लीटर

घर बैठे सिर्फ एक SMS से जानें अपने शहर में फ्यूल रेट

अगर इस लिस्ट में आपके शहर का नाम नहीं है, तो आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजकर भी अपने शहर का ताजा रेट पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL) के लिए अपने फोन के मैसेज बॉक्स में लिखें RSP <स्पेस> अपने शहर का कोड और इसे 9224992249 पर भेज दें। भारत पेट्रोलियम (BPCL) के लिए टाइप करें RSP <स्पेस> शहर का कोड और 9223112222 पर भेज दें, तुरंत रेट आपके सामने आ जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए पेट्रोल और डीज़ल के रेट्स Goodreturns.in के सुबह के डेटा पर आधारित हैं। राज्यों के लोकल टैक्स (Vat), माल ढुलाई और लोकल टैक्स की वजह से आपके जिले या पेट्रोल पंप पर वास्तविक कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है। किसी भी शहर के लाइव और सटीक रेट्स के लिए अपनी तेल कंपनी (IOCL, BPCL या HPCL) की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप को चेक करें।