Petrol Expire After How Many Days: क्या पेट्रोल की भी एक्सपायरी डेट होती है? क्या आपकी कार या बाइक में पड़े-पड़े पेट्रोल खराब हो जाता है? आखिर खराब पेट्रोल की पहचान कैसे की जा सकती है? 

Petrol Shelf Life: अमेरिका-ईरान तनाव की वजह से इन दिनों पेट्रोल-डीजल हर दिन सुर्खियों में है। पिछले दिनों तेल के दाम बढ़ने की वजह से लोगों के टेंशन भी बढ़ी है। कई-कई पेट्रोल टंकी पर तो लोग भीड़ लगाकर टंकी फुल करवा रहे हैं, ताकि आगे किसी तरह की प्रॉब्लम न आए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस पेट्रोल को हम गाड़ी में डलवाते हैं, वह एक समय के बाद खराब भी होने लगता है। उसकी भी एक एक्सपायरी डेट (Expiry Date) होती है? आइए जानते हैं पेट्रोल की लाइफ कितनी होती है और यह कितने दिनों बाद खराब होने लगता है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या सचमुच खराब हो जाता है पेट्रोल?

जी हां, बिल्कुल! दूध, ब्रेड या दवाइयों की तरह पेट्रोल भी एक समय के बाद खराब हो जाता है। पेट्रोल कोई सिंगल लिक्विड नहीं है, बल्कि यह कई तरह के केमिकल्स, हाइड्रोकार्बन और एथेनॉल (Ethanol) को मिलाकर बनाया जाता है। जब पेट्रोल लंबे समय तक टंकी के अंदर शांत पड़ा रहता है, तो हवा और नमी (Moisture) के संपर्क में आने के कारण इसका इवेपोरेशन (वाष्पीकरण) होने लगता है। इसके हल्के और ज्वलनशील केमिकल्स उड़ जाते हैं, जिससे पेट्रोल कड़क और गाढ़ा होने लगता है।

क्या पेट्रोल की भी Expiry Date होती है?

हां, पेट्रोल हमेशा के लिए नहीं टिकता। समय के साथ इसकी गुणवत्ता (Quality) कम होने लगती है। पेट्रोल एक रासायनिक मिश्रण है, जिसमें मौजूद कुछ तत्व हवा, तापमान और नमी के संपर्क में आने पर धीरे-धीरे बदलने लगते हैं। यही कारण है कि लंबे समय तक पड़ा रहने पर पेट्रोल की क्षमता घट सकती है और इंजन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है।

पेट्रोल कितने दिन में एक्सपायर हो जाता है?

पेट्रोल कितने दिन में खराब होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि गाड़ी कहां और किस स्थिति में खड़ी है। अगर गाड़ी सामान्य तापमान में खड़ी है, तो टंकी के अंदर का पेट्रोल 30 से 60 दिनों (1 से 2 महीने) के भीतर अपनी क्वालिटी खोने लगता है। आजकल भारत में 20% एथेनॉल मिक्स (E20 Fuel) पेट्रोल मिल रहा है। एथेनॉल हवा से नमी को बहुत तेजी से सोखता है। इस वजह से यह पेट्रोल महज 3 से 4 हफ़्तों में ही खराब होना शुरू हो सकता है।

गाड़ी में पड़ा-पड़ा पेट्रोल क्यों खराब हो जाता है?

जब पेट्रोल लंबे समय तक उपयोग नहीं होता, तो उसमें मौजूद हल्के तत्व (Volatile Compounds) धीरे-धीरे वाष्पित होने लगते हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन के संपर्क में आने से ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। समय के साथ पेट्रोल में गाढ़ापन और अशुद्धियां भी बढ़ सकती हैं। इसी वजह से कई बार लंबे समय तक खड़ी गाड़ी स्टार्ट करने में दिक्कत आती है या इंजन की स्मूदनेस कम हो जाती है।

खराब पेट्रोल की पहचान क्या है?

एक्सपायर होने के बाद पेट्रोल का रंग हल्का पीला या भूरा (Dark) हो जाता है और इसमें से सामान्य पेट्रोल जैसी कड़क गंध की जगह एक अजीब सी सड़ी हुई बदबू आने लगती है। ऐसी कंडीशन में समझ जाना चाहिए कि पेट्रोल यूज करने लायक नहीं बचा है।

खराब या एक्सपायर्ड पेट्रोल से गाड़ी को क्या नुकसान होता है?

इंजन सीज होना: खराब पेट्रोल गाढ़ा होकर 'गोंद' (Gum/Varnish) जैसा बन जाता है। यह इंजन के पिस्टन और वॉल्व को जाम कर सकता है, जिससे इंजन हमेशा के लिए खराब हो सकता है।

फ्यूल पंप और इंजेक्टर ब्लॉक होना: गाढ़ा और कचरे से भरा पेट्रोल फ्यूल पाइपलाइन, कारबोरेटर या फ्यूल इंजेक्टर को पूरी तरह ब्लॉक कर देता है।

बार-बार गाड़ी बंद होना: अगर गाड़ी स्टार्ट हो भी गई, तो वह चलते-चलते झटके लेगी, मिसफायर करेगी और आपको रास्ते में कभी भी धोखा दे देगी।