PF Interest Check Online: पीएफ खाते में 8.25% ब्याज क्रेडिट होने के बाद नया बैलेंस कैसे चेक करें? पीएफ ब्याज का पैसा खातों में कब तक आएगा? बिना किसी झंझट ब्याज क्रेडिट का स्टेटस कैसे देखें?
PF Balance Check: अगर आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ कटता है, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। करोड़ों कर्मचारियों को जिस अपडेट का इंतजार था, वह अब आ गया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब अकाउंटहोल्डर्स की नजर इस बात पर है कि उनके खाते में ब्याज का पैसा कब दिखेगा और उसे कैसे चेक किया जाए। अच्छी बात यह है कि बैलेंस चेक करने के लिए आपको बैंक या EPFO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। ब्याज आने के बाद सिर्फ कुछ मिनट में मोबाइल या लैपटॉप से पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में नया बैलेंस अपडेट हुआ है या नहीं। जानिए कैसे...

PF खाताधारकों के लिए नया अपडेट क्या है?
केंद्र सरकार ने EPF जमा पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यह लगातार तीसरा साल है जब ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस फैसले का फायदा देश के 7 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका PF अकाउंट है।
कब तक आएगा पीएफ ब्याज?
जानकारी के मुताबिक, ब्याज की रकम जून 2026 के आखिरी तक खातों में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। एक बार क्रेडिट होने के बाद आपका कुल PF बैलेंस अपने आप बढ़ा हुआ दिखाई देगा। इस बार EPFO अपने डिजिटल सिस्टम को और बेहतर बना रहा है, जिससे ब्याज अपडेट होने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले तेज हो सकती है।
PF बैलेंस कैसे चेक करें?
1. EPFO पासबुक से
- EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- E-Passbook का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- Member ID चुनें।
- आपके सामने पूरा PF बैलेंस दिखाई देगा।
- अगर ब्याज जुड़ गया होगा तो अपडेटेड रकम पासबुक में दिखने लगेगी।
2. मिस्ड कॉल से तुरंत जानें बैलेंस
- अगर इंटरनेट नहीं है तो भी टेंशन की कोई बात नहीं है।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें।
- कुछ ही सेकंड में SMS के जरिए PF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
3. SMS से भी कर सकते हैं चेक
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के मैसेज बॉक्स में EPFOHO UAN HIN लिखकर टाइप करें।
- इस मैसेज को 7738299899 पर मैसेज भेज दें।
- कुछ ही देर में आपके PF खाते से जुड़ी जानकारी SMS के जरिए मिल जाएगी।
पीएफ बैलेंस चेक करना क्यों जरूरी है?
कई बार ब्याज क्रेडिट हो जाता है, लेकिन खाताधारकों को इसकी जानकारी नहीं होती है, इसलिए अगर आप भी PF में जमा रकम पर नजर रखते हैं, तो ब्याज आने के बाद अपना बैलेंस जरूर चेक कर लें। किसी भी समस्या के लिए ईपीएफओ की हेल्पलाइन नंबर पर मदद ले सकते हैं।
EPFO Update: आने वाले समय में और आसान होगी सुविधा
EPFO अपने सिस्टम को अपग्रेड करने पर काम कर रहा है। इसके बाद कई सेवाएं पहले से आसान हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले समय में PF निकालने की प्रक्रिया और तेज हो सकती है। डिजिटल सुविधाएं बढ़ सकती हैं। UPI बेस्ड सर्विसेज शुरू हो सकती हैं। कुछ सेवाओं में ATM जैसी सुविधा भी देखने को मिल सकती है।


