PF Interest Credit Date: पीएफ पर इस बार कितना ब्याज मिलेगा? आपके खाते में पैसा कब आएगा? क्या ब्याज आने में अब महीनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा? EPFO का नया सिस्टम क्या है और इससे कर्मचारियों को क्या फायदा होगा?
PF Interest 2026: अगर आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ कटता है, तो जल्द ही आपके खाते में एक एक्स्ट्रा रकम आने वाली है। सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए PF पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अब करोड़ों कर्मचारियों के खातों में ब्याज का पैसा जमा होने का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले का फायदा देशभर के करोड़ों PF अकाउंट होल्डर्स को मिलेगा। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पैसा खाते में कब पहुंचेगा? आइए जानते हैं पीएफ ब्याज की डिटेल्स...

पीएफ ब्याज खाते में कब आएगा?
जानकारी के मुताबिक, ब्याज की रकम जल्द ही PF खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। जैसे ही जरूरी औपचारिकताएं पूरी होंगी, कर्मचारियों के खातों में ब्याज जोड़ना शुरू कर दिया जाएगा। इस बार प्रक्रिया पहले के मुकाबले तेज होने की उम्मीद है, क्योंकि EPFO अपने सिस्टम को अपग्रेड करने में जुटा है।
PF ब्याज को लेकर इस बार क्या अलग होने वाला है?
EPFO अपने पुराने सिस्टम की जगह नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ला रहा है। इसका मकसद सेवाओं को तेज और आसान बनाना है। अभी तक कई बार ब्याज क्रेडिट होने में महीनों लग जाते थे, लेकिन नए सिस्टम के बाद यह प्रॉसेस काफी तेज हो सकती है। इससे कर्मचारियों को अपने पैसे का इंतजार कम करना पड़ेगा।
PF निकालना भी हो सकता है आसान
आने वाले समय में PF से जुड़ी कई सुविधाएं और आसान हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO अपने सदस्यों के लिए ऐसे फीचर्स पर काम कर रहा है जिनसे PF का पैसा निकालना पहले की तुलना में ज्यादा सरल होगा। डिजिटल सुविधाओं पर खास जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों को कम कागजी कार्रवाई करनी पड़े।
PF बैलेंस कैसे चेक करें?
वेबसाइट से चेक करें
- EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- E-Passbook विकल्प चुनें।
- UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अपना बैलेंस देखें।
मिस्ड कॉल और SMS से जानें बैलेंस
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही समय में बैलेंस की जानकारी SMS के जरिए मिल जाएगी।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFOHO UAN लिखकर मैसेज भेजें। आपको PF खाते की जानकारी मिल जाएगी।


