PM Kisan 24th Installment: पीएम मोदी शुक्रवार को किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। लेकिन अगर आपने 2 गलतियां की, तो पैसा रुक सकता है। तुरंत स्टेटस चेक करें।

PM Kisan Status Check: अगर आप भी पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े हैं, तो शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आपके लिए खुशखबरी आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। करीब 9.34 करोड़ किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपए भेजे जाएंगे। लेकिन क्या आपको ये पैसा मिलेगा? पैसा खाते में आने से पहले आपको दो बहुत ही जरूरी काम चेक कर लेने चाहिए, नहीं तो आपके 2000 रुपए अटक सकते हैं।

पीएम किसान का पैसा चाहिए तो कौन सी 2 चीजें चेक करें?

ई-केवाईसी

सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना ई-केवाईसी (e-KYC) के पैसा नहीं मिलेगा। अगर आपका e-KYC पेंडिंग है, तो आपको 24वीं किस्त का फायदा नहीं मिलेगा। अगर आपकी भी ई-केवाईसी नहीं है, तो तुरंत जाकर करवा लें।

आधार और बैंक खाते का लिंक होना

आपका जो बैंक खाता चालू है, वो आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए। अगर बैंक खाते में आधार लिंक (Aadhaar Seeding) नहीं है या नाम में कोई गड़बड़ी है, तो भी पैसा वापस लौट सकता है।

ई-केवाईसी कैसे करें?

पोर्टल से: आप पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर OTP के जरिए इसे पूरा कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप से: PM-KISAN मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और उसमें अपना चेहरा स्कैन करके (Facial Recognition) ई-केवाईसी कर लें।

CSC सेंटर से: अगर ऑनलाइन समझ नहीं आ रहा, तो अपने घर के पास किसी भी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर इसे करवा सकते हैं।

पीएम किसान की 24वीं किस्त का पैसा किसे नहीं मिलेगा?

  • जो लोग टैक्स (Income Tax) भरते हैं।
  • जिन्हें 10,000 रुपए या उससे ज्यादा पेंशन मिलती है।
  • सरकारी नौकरी करने वाले या रिटायर हो चुके लोग।
  • डॉक्टर, वकील, इंजीनियर या चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे प्रोफेशनल्स।
  • मंत्री, सांसद या विधायक (चाहे वो पहले रह चुके हों)।
  • अगर आपके परिवार का कोई सदस्य इनमें से है, तो आप इस योजना के हकदार नहीं हैं।

PM किसान का पैसा अटक जाए तो कहां करें कॉल?

अगर आपको लगता है कि आपका सब कुछ सही है, फिर भी शुक्रवार को पैसा नहीं आता है, या फिर आपको ई-केवाईसी और आधार लिंक करने में कोई दिक्कत आ रही है, तो परेशान न हों। सरकार ने किसानों की मदद के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं। आप टोल फ्री नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं और तुरंत मदद पा सकते हैं।