Google Trends में सबसे ज्यादा सर्च हुआ PM Kisan e-KYC, आने वाली है बड़ी Good News
PM Kisan 22th Installment Update: पीएम किसान की 22वीं किस्त से पहले इससे जुड़ी खबरें चर्चा में हैं। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, पिछले हफ्ते PM Kisan e-KYC सबसे ज्यादा सर्च किया गया कीवर्ड रहा। अगर आपकी ई-केवाईसी पूरी नहीं, तो जानिए पूरी प्रॉसेस…

PM Kisan Yojana क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत केंद्र सरकार हर साल 6,000 रुपए सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है, यानी 2,000 रुपए की हर किस्त आती है। अगली किस्त से पहले ई-केवाईसी और कुछ राज्यों में फॉर्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है।
PM Kisan e-KYC कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक PM Kisan वेबसाइट पर जाएं।
- लॉगिन करने के बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें और 'Search' पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें, जिस पर OTP आएगा।
- OTP डालकर वैरिफिकेशन पूरा करें।
- वैरिफिकेशन के बाद आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा।
Farmer ID कैसे बनाएं?
- AgriStack पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करें।
- पहले रजिस्टर करें।
- आधार से e-KYC पूरा करें।
- सभी जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- वैरिफिकेशन के बाद आपको यूनिक फॉर्मर आईडी जारी किया जाएगा।
- सरकार कई राज्यों में फार्मर बनाने के लिए कैंप भी लगा रही है, ताकि ज्यादा किसान योजना में शामिल हो सकें।
पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी?
पीएम किसान की पिछली किस्त अक्टूबर 2025 में जारी हुई थी। अगली किस्त जल्द ही आने की संभावना है। आमतौर पर हर 4 महीने में किस्त ट्रांसफर होती है। इसलिए लाभार्थी किसानों को सलाह दी जाती है कि अगली किस्त से पहले e-KYC जरूर पूरा करें। कहा जा रहा है कि होली के बाद तक किसानों को 2,000 रुपए की गुड न्यूज मिल सकती है।
पीएम किसान को लेकर सरकार की चेकिंग और क्लीन-अप ड्राइव
हाल के महीनों में सरकार ने फर्जी और अयोग्य लाभार्थियों को हटाने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। इसमें आधार वैरिफिकेशन, बैंक अकाउंट वैरिफिकेशन, फॉर्मर आईडी वैरिफिकेशन शामिल हैं। कई राज्यों में अयोग्य नाम हटा दिए गए हैं, ताकि योजना के फायदे सिर्फ सही और योग्य किसानों तक पहुंचें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

