MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Kisan Pension: सिर्फ ₹1.80 रोज की बचत और 60 के बाद ₹36,000 की पेंशन, किसानों के लिए सरकार का धांसू प्लान

Kisan Pension: सिर्फ ₹1.80 रोज की बचत और 60 के बाद ₹36,000 की पेंशन, किसानों के लिए सरकार का धांसू प्लान

Kisan Maandhan Yojana: सिर्फ ₹1.80 रोज के खर्च में आप बुढ़ापा संवार सकते हैं? प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना ऐसी स्कीम है, जिसमें थोड़ा-सा पैसा डालते हैं और सरकार उसे डबल कर देती है।आइए जानते हैं कैसे ₹2 से भी कम खर्च में पेंशन का जुगाड़ कर सकते हैं।

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 24 2026, 04:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

यह सरकारी स्कीम क्या है?

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना किसानों के लिए एक पेंशन स्कीम है। इसमें आप जितनी रकम अपनी जेब से जमा करेंगे, ठीक उतनी ही रकम सरकार भी आपके खाते में डालेगी। जैसे अगर आप महीने के ₹100 जमा करते हैं, तो ₹100 सरकार मिलाएगी। यानी आपके खाते में हर महीने ₹200 जमा होंगे।

26
Image Credit : ChatGPT

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में कितना निवेश करना पड़ता है?

इस योजना में आपके निवेश की राशि आपकी उम्र पर निर्भर करती है। अगर आप 18 साल के युवा किसान हैं, तो यह स्कीम आपके लिए सबसे सस्ती है। आपको हर महीने मात्र ₹55 जमा करने होंगे, जिसका मतलब है कि आपका रोज का खर्च मात्र ₹1.80 के करीब आएगा। वहीं, अगर आप इस योजना से 40 साल की उम्र में जुड़ते हैं, तो आपको महीने के ₹200 जमा करने होंगे। इसका रोजाना का औसत निकालें तो यह करीब ₹6.60 बैठता है।

Related Articles

Related image1
PM Kisan: क्या आपके बैंक खाते में ऑन है ये एक सेटिंग? अगर नहीं, तो भूल जाइए 23वीं किस्त
Related image2
PM Kisan: आपकी 23वीं किस्त आएगी या नहीं? पोर्टल पर तुरंत चेक करें ये 3 'Yes', वरना अटकेंगे ₹2000
36
Image Credit : Gemini

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी?

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना से आप चाहे किसी भी उम्र में जुड़ें, 60 साल का होते ही आपको हर महीने ₹3,000 की पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। इस तरह साल में आप ₹36,000 की पेंशन पा सकते हैं।

46
Image Credit : Gemini

किसान की मृत्यु के बाद स्कीम का क्या होगा?

भगवान न करे लेकिन अगर इस योजना का लाभ लेने वाले किसान के साथ कोई अनहोनी हो जाए, तो उसकी पत्नी को आधी पेंशन यानी ₹1,500 हर महीने मिलती रहेगी। यानी परिवार का सहारा बना रहेगा। इससे आपके न रहने पर पत्नी को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।

56
Image Credit : Gemini

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का फायदा कौन ले सकता है?

  • किसान की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
  • किसान के पास 2 हेक्टेयर या उससे कम खेती की जमीन होनी चाहिए।
  • किसान पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन (EPFO, NPS आदि) के सदस्य नहीं होने चाहिए।
66
Image Credit : Gemini

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं?

  • अपने नजदीकी CSC (Common Service Center) यानी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाएं।
  • साथ में अपना पहचान पत्र जैसे आधार कार्, बैंक पासबुक और जमीन के कागज (खसरा-खतौनी) ले जाएं।
  • वहां आपका फॉर्म भर दिया जाएगा और आपकी पेंशन डायरी शुरू हो जाएगी।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
यूटिलिटी न्यूज
सरकारी योजनाएं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Summer Passive Income: ₹20,000 में शुरू करें पोर्टेबल AC रेंटिंग बिजनेस, गर्मियों में होगी छप्परफाड़ कमाई!
Recommended image2
₹10 की चीज से ₹500 कमाई! ये छोटा जुगाड़ बना सकता है अमीर, देखें कैसे
Recommended image3
Property Fraud: प्लॉट खरीदने से पहले Google Maps पर देखें ये 3 लाल निशान, वरना डूब जाएगा पैसा!
Recommended image4
Infosys Share में तबाही या मौका? 4% गिरते ही ब्रोकरेज बोले- अब मिलेगा 33% का तगड़ा रिटर्न!
Recommended image5
ऑफिस मत आओ, सैलरी पूरी लो! चीन की कंपनी ने दी 7 दिन की 'बारिश वाली छुट्टी'
Related Stories
Recommended image1
PM Kisan: क्या आपके बैंक खाते में ऑन है ये एक सेटिंग? अगर नहीं, तो भूल जाइए 23वीं किस्त
Recommended image2
PM Kisan: आपकी 23वीं किस्त आएगी या नहीं? पोर्टल पर तुरंत चेक करें ये 3 'Yes', वरना अटकेंगे ₹2000
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved