सरकार ने शनिवार को ही पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की है। इसके एक दिन बाद कांग्रेस नेता ने मोदी पर तंज कसते हुए यह बात कही। 

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क वृद्धि को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। गांधी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को देने को कहा, लेकिन ‘हमारे समझदार’ ने इसके बजाय ईंधन पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर तीन रूपये प्रति लीटर की वृद्धि की है

सरकार ने शनिवार को ही पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की है। इसके एक दिन बाद कांग्रेस नेता ने मोदी पर तंज कसते हुए यह बात कही। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘तीन दिन पहले ही मैंने पीएमओ से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का लाभ भारतीय उपभोक्ताओं को देने का आग्रह किया। मैंने प्रधानमंत्री से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने को कहा था। मेरी इस सलाह पर ध्यान देने के बजाय हमारे समझदार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया।’’

Scroll to load tweet…

गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी डाला है जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस सवाल का जवाब देने से बचती दिख रही हैं कि सरकार ने कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ लोगों को क्यों नहीं दिया।

राहुल ने प्रधानमंत्री पर चुनी हई सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगया था

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने में व्यस्त हैं। ऐसे में इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की ओर उनका ध्यान नहीं गया है। गांधी ने ट्वीट किया था, ‘‘पीएमओइंडिया, जब आप एक चुनी हुई कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे थे उस समय आप वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई 35 प्रतिशत की गिरावट को नहीं देख पाए।’’

उस समय अपने ट्वीट में गांधी ने प्रधानमंत्री से कहा था कि वे पेट्रोल के दाम घटाकर 60 रुपये प्रति लीटर से कम पर लाएं। इससे सुस्त अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में मदद मिलेगी।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)