MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Jio IPO से पहले Reliance Share में 6% की गिरावट: क्या सस्ते में RIL Stock खरीदने का आ गया सही मौका?

Jio IPO से पहले Reliance Share में 6% की गिरावट: क्या सस्ते में RIL Stock खरीदने का आ गया सही मौका?

RIL Share Price Target: Jio Platforms IPO से ठीक पहले रिलायंस के शेयरों में 6% की सुस्ती आई है। सोमवार दोपहर तक शेयर ₹1165 के करीब आ गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ये सस्ते में शेयर खरीदने का मौका है? जानिए क्या कह रहें एक्सपर्ट्स...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Oct 12 2026, 01:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
रिलायंस का शेयर आखिर क्यों गिर रहा है?
Image Credit : Asianet News

रिलायंस का शेयर आखिर क्यों गिर रहा है?

अक्सर जब किसी कंपनी का इतना बड़ा IPO आता है, तो उसके शेयरों में तेजी आती है। लेकिन रिलायंस के मामले में कहानी थोड़ी अलग है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो की कुल वैल्युएशन करीब 114 अरब डॉलर (करीब ₹10.3 लाख करोड़) आंकी गई है। बाजार को उम्मीद थी कि ये आंकड़ा 130 से 170 अरब डॉलर के बीच होगा। वैल्युएशन उम्मीद से कम होने और एनर्जी सेक्टर के कुछ कमजोर आंकड़ों की वजह से शेयर में यह शॉर्ट-टर्म गिरावट आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
रिलायंस शेयर में गिरावट खरीदारी का मौका या रिस्क?
Image Credit : ChatGPT

रिलायंस शेयर में गिरावट खरीदारी का मौका या रिस्क?

मार्केट एक्सपर्ट्स इस गिरावट को एक बेहतरीन मौके के तौर पर देख रहे हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 के बीच होने की उम्मीद है। अभी रिलायंस का शेयर भी इसी रेंज के आस-पास (₹1165) मिल रहा है। ऐसे में जो निवेशक सीधे रिलायंस का शेयर खरीदते हैं, उन्हें भविष्य में कंपनी की 'वैल्यू अनलॉकिंग' (Value Unlocking) का बड़ा फायदा मिल सकता है। हालांकि, ये तय नहीं है कि जियो के शेयर रिलायंस के सभी शेयरधारकों को बांटे ही जाएंगे, फिर भी रिलायंस का शेयर होल्ड करना फायदे का सौदा माना जा रहा है।

Related Articles

Related image1
Suzlon Energy Share: 52-वीक लो से आएगी 73% की छलांग? ब्रोकरेज ने बताए 5 सॉलिड कारण
Related image2
Kalyan Jewellers Share: 3 महीने में पैसा डेढ़ गुना, अब ज्वैलरी स्टॉक में आएगी 46% तेजी? जानें नया टारगेट
35
Jio IPO से रिलायंस को क्या फायदा होगा?
Image Credit : Gemini

Jio IPO से रिलायंस को क्या फायदा होगा?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जियो का आईपीओ कोई बहुत बड़ा ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं है, बल्कि ये करीब 2.9% नई इक्विटी जारी करेगा। इसका मतलब है कि रिलायंस खुद अपनी हिस्सेदारी बेचकर पैसे नहीं रख रही है। आईपीओ से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल जियो का कर्ज चुकाने और बिजनेस बढ़ाने में होगा। वहीं, रिलायंस के पास जियो का करीब 64.5% कंट्रोलिंग स्टेक बना रहेगा, जो लॉन्ग-टर्म में रिलायंस के निवेशकों के लिए बहुत पॉजिटिव खबर है।

45
रिलायंस शेयर का टारगेट चार्ट्स पर क्या है?
Image Credit : Getty

रिलायंस शेयर का टारगेट चार्ट्स पर क्या है?

टेक्निकल नजरिए से बात करें तो मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, रिलायंस शेयर के लिए पहला स्ट्रॉन्ग सपोर्ट लेवल ₹1145 पर है। अगर ये टूटता है, तो अगला बड़ा सपोर्ट ₹1120 पर है। जो लोग लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं, उन्हें ₹1085 का स्टॉपलॉस (Stop Loss) लगाकर रखना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर शेयर 4% से 5% तक गिरता है, तो इसे धीरे-धीरे अपने पोर्टफोलियो में जोड़ते रहें। नए निवेशक मौजूदा भाव (₹1165) पर भी दांव लगा सकते हैं।

55
रिलायंस शेयर में तेजी कब आएगी?
Image Credit : Getty

रिलायंस शेयर में तेजी कब आएगी?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऊपर की तरफ रिलायंस के शेयर को ₹1200 के लेवल पर एक बड़ी रुकावट (Resistance) का सामना करना पड़ रहा है। जिस दिन यह शेयर ₹1200 के पार निकलकर बंद (Close) हो गया, तो इसमें जबरदस्त ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। इसके बाद बहुत ही कम समय में रिलायंस का शेयर ₹1265 के टारगेट को छू सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational & Informational Purpose) के लिए है। ये किसी भी प्रकार की वित्तीय सलाह, शेयर खरीदने या बेचने की सिफारिश (Stock Recommendation) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (SEBI Registered Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
रिलायंस न्यूज़
जियो न्यूज़
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission: 11 महीने बीत गए, जानिए आपकी सैलरी और DA मर्जर पर आयोग ने अब तक क्या फैसला लिया?
Recommended image2
Adani Stocks: Nifty डाउन, फिर भी चमके अडानी के शेयर! बाजार खुलते ही इन 5 स्टॉक्स में दिखा तगड़ा एक्शन
Recommended image3
Suzlon Energy Share: 52-वीक लो से आएगी 73% की छलांग? ब्रोकरेज ने बताए 5 सॉलिड कारण
Recommended image4
Gold Rate Today: नवरात्रि में सोना खरीदना होगा कितना महंगा? जानें आज सोने-चांदी का ताजा भाव
Recommended image5
Stock Market Today: D-Mart, PTC से बैंकिंग स्टॉक्स तक... आज इन 5 शेयरों से हो सकती है बंपर कमाई!
Related Stories
Recommended image1
Suzlon Energy Share: 52-वीक लो से आएगी 73% की छलांग? ब्रोकरेज ने बताए 5 सॉलिड कारण
Recommended image2
Kalyan Jewellers Share: 3 महीने में पैसा डेढ़ गुना, अब ज्वैलरी स्टॉक में आएगी 46% तेजी? जानें नया टारगेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved