MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Kalyan Jewellers Share: 3 महीने में पैसा डेढ़ गुना, अब ज्वैलरी स्टॉक में आएगी 46% तेजी? जानें नया टारगेट

Kalyan Jewellers Share: 3 महीने में पैसा डेढ़ गुना, अब ज्वैलरी स्टॉक में आएगी 46% तेजी? जानें नया टारगेट

Kalyan Jewellers Share Price Target: कल्याण ज्वैलर्स के शेयर ने पिछले 90 दिनों में जिस तरह की रफ्तार पकड़ी है, उसने पैसा करीब डेढ़ गुना बढ़ा दिया है। अब सवाल ये है कि क्या इसमें दांव लगाने का मौका अभी बाकी है? जानिए Jefferies की ताजा रिपोर्ट...

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Oct 09 2026, 10:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कल्याण ज्वैलर्स शेयर का 3 महीने का रिटर्न
Image Credit : AI Generated

कल्याण ज्वैलर्स शेयर का 3 महीने का रिटर्न

कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में पिछले तीन महीनों से लगातार खरीदारी देखने को मिल रही है। तीन महीने पहले यह शेयर करीब ₹355 के आसपास ट्रेड कर रहा था। हालिया क्लोजिंग में यह उछलकर ₹556 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान निवेशकों को सीधे तौर पर करीब 55% का तगड़ा रिटर्न मिला है। बाजार के जानकारों का कहना है कि फेस्टिव और वेडिंग सीजन की मांग के बीच कंपनी के मजबूत बिजनेस ने स्टॉक को लगातार सपोर्ट दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कल्याण ज्वैलर्स शेयर से 46% से ज्यादा कमाई की उम्मीद
Image Credit : Getty

कल्याण ज्वैलर्स शेयर से 46% से ज्यादा कमाई की उम्मीद

अगर आपको लगता है कि तेजी खत्म हो चुकी है, तो जेफरीज के आंकड़े आपको चौंका सकते हैं। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज इंडिया ने अपनी नई रिसर्च रिपोर्ट में कल्याण ज्वैलर्स पर बेहद सकारात्मक रुख बनाए रखा है। नया टारगेट प्राइस ₹830 प्रति शेयर रखा है। इस तरह अनुमानित बढ़त (Upside) मौजूदा स्तर से करीब 46% या उससे ज्यादा है। जेफरीज की रिपोर्ट तैयार होते वक्त शेयर का भाव ₹568.80 था, जबकि NSE पर ये गुरुवार को ₹556 के आसपास बंद हुआ। इसका मतलब ये है कि मौजूदा भाव पर एंट्री करने वाले निवेशकों के पास 46% से भी ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका बन सकता है।

Related Articles

Related image1
TCS Share: बंपर नतीजे और ₹12 डिविडेंड के बाद कल भागेगा टाटा कंपनी का शेयर? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट्स
Related image2
Tata Stock: ₹3150 तक जाएगा या ₹2180 पर फिर फिसलेगा Trent Share? 13% की तेजी के बाद एक्सपर्ट्स व्यू
35
कल्याण ज्वैलर्स शेयर ब्रोकरेज को क्यों पसंद आ रहा है?
Image Credit : Gemini

कल्याण ज्वैलर्स शेयर ब्रोकरेज को क्यों पसंद आ रहा है?

भरोसे और रिश्ते का कारोबार

जेफरीज की ये रिपोर्ट कंपनी के प्रमोटर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरामन के साथ हुई बातचीत के बाद सामने आई है। बातचीत में कंपनी के ग्रोथ मॉडल को लेकर कई अहम बातें निकलकर सामने आईं। ज्वैलरी सिर्फ गहनों की खरीद-फरोख्त नहीं, बल्कि पीढ़ियों के विश्वास से जुड़ा बिजनेस है। कल्याण ज्वैलर्स की साख समय के साथ और मजबूत हुई है।

लोकल पसंद और नेशनल पहचान

कंपनी ने हर शहर और राज्य के ग्राहकों की पसंद को समझा है। इसे 'हाइपरलोकल मॉडल' कहा जाता है, जहां दुकान भले ही नेशनल ब्रांड की हो, लेकिन गहने वहां के स्थानीय रीति-रिवाजों और पसंद के मुताबिक मिलते हैं।

45
कल्याण ज्वैलर्स की आगे की रणनीति क्या है?
Image Credit : ChatGPT

कल्याण ज्वैलर्स की आगे की रणनीति क्या है?

अंधाधुंध खर्च नहीं, समझदारी से स्टोर बढ़ाने की रणनीति

अक्सर कंपनियां तेजी से आगे बढ़ने के चक्कर में भारी कर्ज या अंधाधुंध पैसा झोंक देती हैं, लेकिन कल्याण ज्वैलर्स ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना है।

FOCO मॉडल का फायदा

कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल (Franchise Owned, Company Operated) पर काम कर रही है। इसमें पूंजी फ्रेंचाइजी पार्टनर की होती है और स्टोर का पूरा मैनेजमेंट खुद कंपनी संभालती है। इससे कंपनी पर भारी वित्तीय बोझ नहीं पड़ता।

नए ब्रांड्स पर फोकस

मुख्य कारोबार को छेड़े बिना 'Candere' जैसे डिजिटल और लाइटवेट ज्वैलरी ब्रांड्स के लिए अलग टीमें बनाई गई हैं, ताकि युवा ग्राहकों को भी जोड़ा जा सके।

55
कल्याण ज्वैलरी शेयर में दांव लगाने का मौका है या नहीं?
Image Credit : ChatGPT

कल्याण ज्वैलरी शेयर में दांव लगाने का मौका है या नहीं?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत का ज्वैलरी मार्केट बहुत बड़ा है, लेकिन आज भी इसका ज्यादातर हिस्सा असंगठित (लोकल सुनारों) के पास है। ब्रांडेड और भरोसेमंद कंपनियों की हिस्सेदारी अभी भी सीमित है। इसका सीधा फायदा कल्याण ज्वैलर्स जैसे बड़े ब्रांड को मिल रहा है। इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड में बड़े संस्थागत निवेशक जैसे वारबर्ग पिंकस और सख्त ऑडिट व्यवस्था होने की वजह से छोटे-बड़े सभी निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत बना हुआ है।

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से शेयर की गई है। इसमें दी गई राय और स्टॉक टारगेट ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) की रिसर्च रिपोर्ट पर आधारित हैं, ये किसी भी प्रकार की सीधी खरीद-बिक्री या निवेश की सिफारिश (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने या ट्रेडिंग करने से पहले खुद रिसर्च करें और अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (SEBI रजिस्टर्ड एक्सपर्ट) से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Iran US Tensions Oil Prices: आज पेट्रोल-डीजल कितना महंगा? दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत 6 शहरों के नए रेट जारी
Recommended image2
दिवाली-छठ पर घर जाने का सॉलिड प्लान! सिर्फ 3 छुट्टियां अप्लाई करें और पाएं पूरे 11 दिन का हॉलिडे ब्रेक
Recommended image3
PPF-सुकन्या खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, Post Office ने अचानक बदला यह नियम!
Recommended image4
TCS Share: बंपर नतीजे और ₹12 डिविडेंड के बाद कल भागेगा टाटा कंपनी का शेयर? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट्स
Recommended image5
Adani Stocks: रेटिंग अपग्रेड की गुड न्यूज भी न आई काम! 10% तक टूटे अडानी शेयर, जानिए क्यों मची बिकवाली
Related Stories
Recommended image1
TCS Share: बंपर नतीजे और ₹12 डिविडेंड के बाद कल भागेगा टाटा कंपनी का शेयर? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट्स
Recommended image2
Tata Stock: ₹3150 तक जाएगा या ₹2180 पर फिर फिसलेगा Trent Share? 13% की तेजी के बाद एक्सपर्ट्स व्यू
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved