Salary News: सितंबर की सैलरी के लिए महीने के अंत तक इंतजार नहीं करना होगा। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन 5 दिन पहले ही जारी कर सकती है। जानिए क्यों

Salary Pension News: सितंबर की सैलरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। आमतौर पर महीने के आखिरी दिन मिलने वाली सैलरी और पेंशन इस बार समय से पहले ही बैंक खातों में ट्रांसफर होने जा रहा है। शुक्रवार, 25 सितंबर को ही सरकार आपके बैंक अकाउंट में पैसा भेजने जा रही है। जानिए सरकार ने ये फैसला क्यों लिया है और सैलरी 5 दिन पहले ही क्रेडिट क्यों हो रही है...

30 सितंबर के बजाय 25 तारीख को ही क्यों आ रही है सैलरी?

देशभर में 28 से 30 सितंबर के बीच 3 दिनों की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। महीने का आखिरी हफ्ता और तिमाही का क्लोजिंग टाइम होने की वजह से अगर बैंक बंद रहते, तो लाखों कर्मचारियों और बुजुर्ग पेंशनर्स के पैसे अटक सकते थे। त्योहारों और घर के खर्चों के बीच किसी को परेशानी न हो, इसलिए वित्त मंत्रालय ने दखल दिया और फैसला लिया कि हड़ताल शुरू होने से पहले ही सबका भुगतान क्लियर कर दिया जाए।

Scroll to load tweet…

किन-न कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा इसका फायदा?

कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) के 23 सितंबर के ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की सितंबर की सैलरी 25 सितंबर को जारी की जा सकती है। इसमें डिफेंस, पोस्ट और टेलीकम्युनिकेशन विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं। औद्योगिक कर्मचारियों के सितंबर के वेतन को भी इसी तारीख को पहले जारी किया जा सकता है।

'एडवांस पेमेंट' अक्टूबर में कैसे होगा एडजस्टमेंट?

25 सितंबर को मिलने वाली सैलरी और पेंशन को एडवांस पेमेंट माना जाएगा। अगर बाद में वास्तविक राशि तय होने पर कोई अंतर निकलता है, तो उसका एडजस्टमेंट अक्टूबर 2026 की सैलरी में किया जाएगा। CGA ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से कहा है कि वह सभी बैंकों की नोडल और पे-रोल ब्रांच को तुरंत अलर्ट भेज दें, ताकि वीकेंड या हड़ताल के दौरान किसी को कैश की किल्लत न झेलनी पड़े।