- Home
- Business
- SBI, PNB या HDFC? जानें कहां जमा करने पर बुजुर्गों को मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न, ये बैंक दे रहे हैं सबसे तगड़ा ब्याज
SBI, PNB या HDFC? जानें कहां जमा करने पर बुजुर्गों को मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न, ये बैंक दे रहे हैं सबसे तगड़ा ब्याज
Best FD for Senior Citizens: अपने माता-पिता या खुद के रिटायरमेंट फंड को सेफ रखना चाहते हैं, तो एफडी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। खासकर सीनियर सिटीजन के लिए, जिन्हें बैंक आम लोगों से 0.50% ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। जानिए कहां सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है..

FD पर सरकारी बैंकों में कितना ब्याज मिल रहा है?
PNB, केनरा और यूनियन बैंक
ये बैंक फिलहाल बुजुर्गों के लिए काफी आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। अगर आप 444 या 555 दिनों की विशेष अवधि के लिए एफडी कराते हैं, तो आपको 7.10% तक का ब्याज मिल सकता है।
SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा
देश के सबसे बड़े बैंक की बात करें, तो एसबीआई में 5 से 10 साल पर 7.00% और बैंक ऑफ बड़ौदा में 7.00% का रिटर्न मिल रहा है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो लंबे समय तक फिक्स इनकम चाहते हैं।
एफडी पर प्राइवेट बैंक कितना ब्याज मिल रहा है?
इंडसइंड बैंक: फिलहाल यह सीनियर सिटीजन को 18 महीने की एफडी पर 7.50% का तगड़ा ब्याज दे रहा है, जो कि प्राइवेट सेक्टर में सबसे ज्यादा में से एक है।
कोटक और एक्सिस बैंक: कोटक महिंद्रा बैंक 7.30% और एक्सिस बैंक लॉन्ग टर्म के लिए 7.20% का फायदा दे रहे हैं।
HDFC और ICICI बैंक: सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एसडीएफसी7.00% और आईसीआईसीआई 7.10% ब्याज दे रहा है।
छोटे बैंक में सबसे ज्यादा मिल रहा ब्याज
अगर आप थोड़ा रिस्क उठा सकते हैं और सबसे ज्यादा मुनाफा चाहते हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFBs) आपकी पसंद हो सकते हैं। यहां 8.50% तक ब्याज मिल रहा है। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 501 दिनों की एफडी पर यह बंपर ऑफर दे रहा है। इसके अलावा सूर्योदय और इक्विटास बैंक भी 8% से ऊपर का रिटर्न दे रहे हैं।
निवेश का सबसे स्मार्ट तरीका
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सारा पैसा एक ही बैंक या एक ही एफडी में न फंसाएं। इसके बजाय 'लैडरिंग' फॉर्मूला अपनाएं। जैसे अगर आपके पास 9 लाख रुपए हैं, तो 3-3 लाख की तीन एफडी करें (1 साल, 2 साल और 3 साल के लिए)। इससे फायदा यह होगा कि हर साल एक एफडी मैच्योर होगी और आपको जब भी पैसों की जरूरत होगी, आपके पास फंड उपलब्ध रहेगा। साथ ही, अगर ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो आप नई एफडी पर ज्यादा मुनाफा ले पाएंगे।
एफडी पर टैक्स बचाने का तरीका
सीनियर सिटीजन के लिए सबसे जरूरी फॉर्म 15H है। अगर आपकी सालभर की कुल आय टैक्स के दायरे में नहीं आती, तो बैंक को यह फॉर्म जरूर जमा करें। इससे बैंक आपकी ब्याज की कमाई पर टीडीएस (TDS) नहीं काटेगा और आपका पूरा पैसा आपकी जेब में आएगा।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें बैंकों द्वारा समय-समय पर बदली जा सकती हैं और ये आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति पर निर्भर करती हैं। किसी भी बैंक या स्कीम में निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वर्तमान दरों की पुष्टि जरूर करें और अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। स्मॉल फाइनेंस बैंकों में निवेश से पहले उनके नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

