MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • ट्रंप की एक जिद से कांपा शेयर बाजार: सेंसेक्स 1000 पॉइंट्स टूटा, जानें मार्केट क्रैश की 5 बड़ी वजहें

ट्रंप की एक जिद से कांपा शेयर बाजार: सेंसेक्स 1000 पॉइंट्स टूटा, जानें मार्केट क्रैश की 5 बड़ी वजहें

Sensex-Nifty Fall Reasons Today: मंगलवार का दिन शेयर बाजार के लिए भारी साबित हुआ। सुबह से ही बाजार में सुस्ती दिख रही थी, लेकिन दोपहर तक आते-आते हालात पूरी तरह बिगड़ गए। निवेशकों के लाखों-करोड़ों रुपए डूब गए। जानिए मार्केट क्रैश की सबसे बड़ी वजह... 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 20 2026, 04:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Gemini

सुबह संभला बाजार, फिर बदला मूड

शेयर बाजार में दिन की शुरुआत कमजोर रही। निफ्टी करीब 100 अंक नीचे 25,500 के आसपास खुला। शुरुआती कुछ घंटों तक बाजार ने खुद को संभालने की कोशिश भी की। कई निवेशकों को लगा कि गिरावट ज्यादा नहीं बढ़ेगी। लेकिन दोपहर होते-होते माहौल बदल गया। IT, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में तेज बिकवाली शुरू हो गई। देखते ही देखते बाजार लाल निशान में गहराता चला गया और क्लोजिंग तक हालात काफी खराब हो चुके थे। सेंसेक्स 1065 अंक टूटकर 82,180 और निफ्टी 353 अंक गिरकर 25,233 के लेवल पर बंद हुआ।

26
Image Credit : ChatGPT

ट्रंप की जिद बनी बड़ी वजह

मार्केट जानकारों के मुताबिक, इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक जिद है, जिसमें वे ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात कह रहे हैं। ट्रंप ग्रीनलैंड को लेकर लगातार सख्त रुख दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि जो यूरोपीय देश इस कदम का विरोध करेंगे, उन पर अमेरिका टैरिफ लगा सकता है। उनकी इस जिद की वजह से अमेरिका और यूरोप के बीच तनाव बढ़ने की आशंका तेज हो गई है। निवेशकों को डर है कि अगर ट्रेड वॉर शुरू हुआ, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। यही डर भारतीय बाजार तक भी पहुंच गया।

36
Image Credit : Gemini

कंपनियों के कमजोर नतीजों ने भी बढ़ाया दबाव

सिर्फ ग्लोबल तनाव ही नहीं, बल्कि देश के अंदर से भी बाजार को झटका लगा। तीसरी तिमाही में कई बड़ी कंपनियों के मुनाफे उम्मीद से कम रहे हैं। इससे निवेशकों का भरोसा और कमजोर हुआ। जब ग्लोबल खबरें खराब हों और कंपनियों के नतीजे भी कमजोर आएं, तो बाजार पर दबाव आना तय माना जाता है।

46
Image Credit : Getty

स्टॉक मार्केट के किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा नुकसान

मंगलवार की गिरावट में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा पिटा। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5% टूट गया। इसके अलावा ऑटो और IT सेक्टर में भी 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बैंकिंग और फार्मा शेयरों में भी भारी बिकवाली रही। जिन निवेशकों ने इन सेक्टर्स में पैसा लगाया था, उनके पोर्टफोलियो पर सीधा असर पड़ा।

56
Image Credit : Gemini

ग्लोबल बाजार भी रहे कमजोर

भारतीय बाजार को विदेशी बाजारों से भी कोई सपोर्ट नहीं मिला। एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई इंडेक्स सभी गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिका के बाजार भी पहले ही कमजोरी दिखा चुके थे। डाउ जोन्स, नैस्डेक और S&P 500 हल्की गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे ग्लोबल सेंटिमेंट और बिगड़ गया।

66
Image Credit : Gemini

विदेशी निवेशकों ने निकाला पैसा

गिरावट के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से पैसा निकालना शुरू कर दिया। 19 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने करीब 3,262 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए। हालांकि घरेलू निवेशकों ने कुछ हद तक बाजार को संभालने की कोशिश की और 4,234 करोड़ रुपए की खरीदारी की। फिर भी विदेशी बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखा।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Credit Card से Valentine Shopping? ये 5 गलतियां भूलकर भी न करें
Recommended image2
PM Kisan 22nd Installment: क्या आपका नाम लिस्ट में है? इन 3 काम के बिना अटक सकते हैं ₹2000
Recommended image3
नोटिस पीरियड में छुट्टी लेने पर बॉस क्या कर सकता है? जानें नियम
Recommended image4
Nifty 50 के सुपरस्टार स्टॉक्स: बाजार की गिरावट में भी दनादन छाप रहे पैसा!
Recommended image5
क्रेडिट कार्ड का सिर्फ ₹500 बाकी? जानिए कैसे यह आपको भारी पड़ सकता है
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved