दक्षिण अफ्रीका भारतीय पर्यटकों को आनलाइन वीजा की सुविधा उपलब्ध कराएगा भारतीय पर्यटकों यह सुविधा अगले सप्ताह से पायलट के आधार पर उपलब्ध होगी 

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका भारतीय पर्यटकों को आनलाइन वीजा की सुविधा उपलब्ध कराएगा। भारतीय पर्यटकों यह सुविधा अगले सप्ताह से पायलट के आधार पर उपलब्ध होगी। दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन मंत्री म्ममोलोको कुबायी-न्गुबाने ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सरकार तीसरे देश की विमानन कंपनी को मुंबई से दक्षिण अफ्रीका की सीधी उड़ान की अनुमति देने की संभावना भी तलाश रही है। अभी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है।

अगले सप्ताह से शुरू होगी पायलट प्रोजेक्ट

साऊथ अफ्रीकन एयरवेज जोहानिसबर्ग और मुंबई के बीच उड़ान का परिचालन करती थी। न्गुबाने ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय पर्यटकों की सुगमता के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी के तहत वीजा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पायलट आधार पर आनलाइन वीजा आवेदन प्रणाली अगले सप्ताह से शुरू होगी।

न्गुबाने दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन को प्रोत्साहन को रोड शो के सिलसिले में मुंबई आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि पायलट परियोजना बिना किसी अड़चन के चलती है तो इसे एक अप्रैल से पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका पर्यटन बोर्ड के अनुसार अक्टूबर, 2019 तक 81,316 भारतीय पर्यटक दक्षिण अफ्रीका गए थे।

दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद है कि 2020 में भारतीय पर्यटकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख पर पहुंच जाएगा। मंत्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सरकार भारत के साथ बहु प्रवेश वीजा देने के लिए भी बातचीत कर रहा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)