MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Share Market Crash: 3 घंटे में ढहा बाजार, इन 10 शेयरों ने निवेशकों की नींद उड़ा दी

Share Market Crash: 3 घंटे में ढहा बाजार, इन 10 शेयरों ने निवेशकों की नींद उड़ा दी

Top 10 Losers Stocks Today: आज 11 मार्च को शेयर बाजार सुस्ती के साथ खुला और देखते ही देखते बड़ा क्रैश आ गया। दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स-निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए। शुरुआती 3 घंटों में ही निफ्टी-50 के 10 शेयरों ने निवेशकों की नींद उड़ा दी।  

4 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 11 2026, 12:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Getty

M&M Share: ऑटो सेक्टर का सबसे बड़ा 'विलेन'

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में आज शुरुआती सत्र में ही जबरदस्त बिकवाली देखी जा रही है। यह शेयर आज ₹3,276.00 पर खुला और ₹3,292.90 का हाई बनाने के बाद सीधे नीचे गिरा। पिछले बंद ₹3,293.70 के मुकाबले यह 3.17% टूटकर ₹3,189.30 के निचले स्तर (LTP) पर आ गया है। शुरुआती 3 घंटों में ही इसके 19.43 लाख शेयरों का बड़ा ट्रेड हो चुका है।

210
Image Credit : Gemini

Axis Bank Share: बैंकिंग निवेशकों को लगा झटका

बैंकिंग शेयरों में मची भगदड़ का नेतृत्व एक्सिस बैंक कर रहा है। यह ₹1,310.00 पर ओपन हुआ था, लेकिन बिकवाली के दबाव में ₹1,273.80 के लो तक चला गया। फिलहाल यह 2.87% की गिरावट के साथ ₹1,277.00 पर ट्रेड कर रहा है। आज इसमें ₹30,426 लाख से ज्यादा की वैल्यू का ट्रेड हो चुका है।

Related Articles

Related image1
Reliance Share: ट्रंप की $300 अरब डील के बाद भी क्यों ठंडा पड़ा रिलायंस का शेयर? जानें नया टारगेट
Related image2
Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
310
Image Credit : Gemini

Bajaj Finance Share: बजाज की 'रफ्तार' पर लगा ब्रेक

बजाज फाइनेंस के शेयर में आज भारी सुस्ती देखी जा रही है। शेयर ₹932.20 पर खुला और दिन के निचले स्तर ₹914.20 के करीब ही बना हुआ है। पिछली क्लोजिंग ₹939.80 के मुकाबले यह 2.68% लुढ़ककर ₹914.60 पर आ गया है। इसके करीब 25.78 लाख शेयरों का अब तक लेन-देन हो चुका है।

410
Image Credit : Gemini

Bajaj Finserv Share: बिकवाली के साये में

बजाज ग्रुप का यह दूसरा बड़ा शेयर है जो आज रेड सिग्नल दिखा रहा है। इसकी ओपनिंग ₹1,861.00 पर हुई थी, लेकिन देखते ही देखते यह ₹1,821.60 के लो लेवल पर पहुंच गया। यह स्टॉक 2.40% की गिरावट के साथ ₹1,823.00 पर कारोबार कर रहा है।

510
Image Credit : Getty

HDFC Bank Share: दिग्गज शेयर ने भी तोड़ा दम

बाजार का सबसे बड़ा हैवीवेट शेयर एचडीएफसी बैंक भी खुद को गिरावट से नहीं बचा पाया। यह ₹845.00 पर खुला और ₹830.50 के निचले स्तर तक गोता लगा चुका है। यह 2.00% लुढ़ककर ₹832.45 पर ट्रेड कर रहा है। खास बात यह है कि इसमें सबसे ज्यादा 1.31 करोड़ से अधिक शेयरों का भारी-भरकम वॉल्यूम ट्रेड हुआ है।

610
Image Credit : Getty

Bajaj Auto Share: टू व्हीलर सेगमेंट में मायूसी

ऑटो सेक्टर से बजाज ऑटो भी टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल है। यह ₹9,575.00 पर खुला और ₹9,416.50 का लो बनाया। पिछले क्लोज (₹9,610.00) के मुकाबले यह 1.96% गिरकर ₹9,421.50 के स्तर पर बना हुआ है।

710
Image Credit : Getty

Bharti Airtel Share: टेलीकॉम सेक्टर में कमजोरी

भारती एयरटेल के निवेशकों के लिए भी आज सुबह अच्छी नहीं रही। शेयर ₹1,841.00 पर ओपन हुआ था और ₹1,812.00 तक गिर गया। यह स्टॉक 1.95% की गिरावट के साथ ₹1,814.40 पर कारोबार कर रहा है। करीब 40.30 लाख शेयरों का कारोबार अब तक हुआ है।

810
Image Credit : Asianet News

TMPV Share: टाटा के इस शेयर में दबाव

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के शेयर में भी सुस्ती का माहौल है। यह ₹344.80 पर खुला और ₹339.10 के निचले स्तर तक गिरा। यह शेयर 1.67% की गिरावट के साथ ₹339.45 के स्तर पर बना हुआ है।

910
Image Credit : Gemini

Tata Consumer Share: एफएमसीजी पर भी पड़ी मार

टाटा कंज्यूमर के शेयर में आज शुरुआती 3 घंटों में बिकवाली हावी रही। यह शेयर ₹1,102.00 पर ओपन हुआ और ₹1,080.10 के लो तक गया। पिछले बंद के मुकाबले यह 1.64% की सुस्ती के साथ ₹1,081.50 पर ट्रेड कर रहा है।

1010
Image Credit : ChatGPT

Trent Share: फैशन दिग्गज में भी गिरावट

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी ट्रेंट (Trent) का शेयर भी आज ठंडा पड़ गया है। यह ₹3,715.00 पर खुला और ₹3,655.00 के निचले स्तर तक फिसला। इसमें 1.59% की गिरावट आई है और यह फिलहाल ₹3,656.10 के भाव पर टिका हुआ है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। यहां दिए गए शेयर की डिटेल्स nseindia.com के अनुसार दोपहर 12 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो समय के साथ बदल सकते हैं। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Reliance Share: ट्रंप की $300 अरब डील के बाद भी क्यों ठंडा पड़ा रिलायंस का शेयर? जानें नया टारगेट
Recommended image2
गैस एजेंसी का चक्कर छोड़िए! सिलेंडर खत्म होने वाला है तो WhatsApp पर 'Hi' भेजकर करें बुक, ये रहे नए नंबर्स
Recommended image3
LPG Crisis: ₹913 से 1 रुपया भी ज्यादा मांगे गैस एजेंसी वाले तो इस नंबर पर करें फोन, तुरंत होगा एक्शन
Recommended image4
Kingfisher Towers: बर्थडे पार्टी के लिए विजय माल्या का बंगला चाहिए! बिजनेसमैन ने कहा- एक रात की कीमत बताओ
Recommended image5
Gas Cylinder Crisis: अगर 25 दिन से पहले खत्म हो जाए गैस सिलेंडर तो क्या करें? जान लें 5 आसान उपाय
Related Stories
Recommended image1
Reliance Share: ट्रंप की $300 अरब डील के बाद भी क्यों ठंडा पड़ा रिलायंस का शेयर? जानें नया टारगेट
Recommended image2
Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved