RIL Share Price Target: डोनाल्ड ट्रंप के $300 अरब की ऐतिहासिक डील वाली खबर के बीच भी रिलायंस का शेयर मुरझाया हुआ है। आज बुधवार को सुबह से ही RIL स्टॉक लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट्स इसमें जोरदार उछाल आने की उम्मीद के साथ खरीदारी का मौका मान रहे हैं।
Reliance Share Price Target: आज बाजार में रिलायंस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ही चर्चा है। 11 मार्च को ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक ऐसी घोषणा कर दी, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। उन्होंने बताया कि रिलायंस अमेरिका में $300 अरब (करीब 25 लाख करोड़ रुपए) का भारी-भरकम निवेश करने जा रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज टेक्सस में एक नई ऑयल रिफाइनरी बनाएगी। इतनी बड़ी 'गुड न्यूज' के बाद उम्मीद थी कि रिलायंस का शेयर रॉकेट बन जाएगा, लेकिन आज बुधवार को रिलायंस का शेयर आज सुस्त पड़ गया है और मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं शेयर की लेटेस्ट कीमत और इसका नया टारगेट...
ट्रंप का दावा और रिलायंस की 'चुप्पी'
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में अंबानी और रिलायंस को 'पार्टनर' बताते हुए कहा कि टेक्सास में 50 साल बाद पहली बड़ी रिफाइनरी खुलने जा रही है। लेकिन असली पेंच यहां फंसा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अभी तक अपनी तरफ से इस पर कोई मुहर नहीं लगाई है। स्टॉक एक्सचेंज को अभी तक ऐसी किसी बड़ी डील की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। निवेशक इसी 'सस्पेंस' से घबराए हुए हैं। जब तक कंपनी खुद इस बात को कन्फर्म नहीं करती, तब तक मार्केट इसे सिर्फ एक 'बयान' मानकर चल रहा है। यही वजह है कि शेयर में आज वह उछाल नहीं दिखा जिसकी उम्मीद थी।
रिलायंस का असली फोकस क्या है?
एक तरफ अमेरिका में बड़ी डील की चर्चा है, जिसको लेकर रिलायंस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले कंपनी ने मंगलवार को बताया कि वे जामनगर में LPG का उत्पादन बढ़ा रहे हैं, ताकि भारत के घरों में गैस की सप्लाई बनी रहे। इससे पता चलता है कि रिलायंस का पूरा ध्यान अभी देश की ऊर्जा सुरक्षा पर है, जो निवेशकों को एक स्थिर भरोसा देता है।
रिलायंस शेयर की कीमत
आज बुधवार 11 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा गिरकर 77,700 के आसपास और निफ्टी 150 अंक नीचे 24,100 पर ट्रेड कर रहा है। इस बीच रिलायंस का शेयर 0.61% की गिरावट के साथ 1,400 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है।
रिलायंस के शेयर का नया टारगेट
भले ही आज शेयर थोड़ा नरम हो, लेकिन बड़े-बड़े दिग्गज ब्रोकर्स अभी भी रिलायंस पर फिदा हैं। इस डील की खबर से पहले ही ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने इस शेयर पर ओवरवेट की रेटिंग देते हुए 1,803 रुपए का टारगेट दिया है, जो मौजूदा रेट से करीब 28% तक ज्यादा है। वहीं, जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने भी इस शेयर पर बाय कॉल देते हुए 1,730 रुपए का टारगेट दिया है, जो करीब 23% तक अपसाइड है।
डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice) के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- India-US Big Deal: टेक्सास में $300 बिलियन की ऑयल रिफाइनरी, रिलायंस को ट्रंप ने क्यों कहा, धन्यवाद?
इसे भी पढ़ें-Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
