- Home
- Business
- Stocks to Watch Today: मार्केट खुलते ही मचेगा गदर, टाटा से अडानी तक इन 10 शेयरों में दिखेगा हाई-वोल्टेज एक्शन!
Stocks to Watch Today: मार्केट खुलते ही मचेगा गदर, टाटा से अडानी तक इन 10 शेयरों में दिखेगा हाई-वोल्टेज एक्शन!
Share Market Today: शेयर बाजार के लिए आज 16 मार्च दिन काफी हलचल भरा रहने वाला है। एक तरफ US-Iran जंग से ग्लोबल बाजारों अनिश्चितता है, दूसरी ओर घरेलू मोर्चे पर कॉर्पोरेट अपडेट्स की झड़ी लगी है। ऐसे में 10 स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। देखें लिस्ट...

Tata Motors Share (TMPV): दिग्गज निवेशक ने बेचे शेयर
दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV) में 52 करोड़ रुपए मूल्य के 16 लाख शेयर ब्लॉक डील के जरिए बेचे हैं। हालांकि, खरीदार दमानी की ही जुड़ी हुई फर्म 'Derive Trading' है, लेकिन इस हलचल का असर शेयर की कीमतों पर दिख सकता है।
Adani Power Share: 1600 MW का मेगा ऑर्डर
अडानी पावर के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन (MSEDCL) से 1,600 MW थर्मल पावर सप्लाई के लिए 'लेटर ऑफ अवार्ड' मिला है। यह लॉन्ग-टर्म एग्रीमेंट कंपनी के रेवेन्यू में बड़ी बढ़त ला सकता है।
IndiGo Share (InterGlobe Aviation): बढ़ेगा किराया?
पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 85% का उछाल आया है। इसके चलते इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। एयरलाइन स्टॉक में आज वोलैटिलिटी देखी जा सकती है।
Adani Total Gas Share: गैस की कीमतों में कटौती
अडानी टोटल गैस ने इंडस्ट्रियल ग्राहकों के लिए गैस की कीमतों में भारी कटौती की है। नई कीमत ₹82.95 प्रति SCM (पहले ₹119.90) आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई है।
GMR Airports Share: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
कंपनी को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DIAL) के कार्गो टर्मिनल-1 के आधुनिकीकरण और संचालन का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में इस स्टॉक पर नजर रखें।
Jindal Stainless Share: सप्लाई चेन पर असर
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण ईंधन की कमी और शिपिंग में देरी हो रही है, जिससे उनके ऑपरेशन्स प्रभावित हुए हैं।
Data Patterns Share: IMD से मिला बड़ा ऑर्डर
डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी को भारतीय मौसम विभाग (IMD) से ₹288 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी 32 डॉपलर वेदर रडार सप्लाई करेगी।
Hindalco Industries Share: अफवाहों पर सफाई
हिंडाल्को ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि ईरान युद्ध के कारण उन्होंने एल्युमिनियम की बिक्री रोक दी है। कंपनी ने कहा कि उनका ऑपरेशन्स सामान्य रूप से चल रहा है।
Voltas Share: GST जांच की आंच
मुंबई में वोल्टास के चिंचपोकली दफ्तर पर GST विभाग ने सर्वे-निरीक्षण किया है। टैक्स नोटिस या जांच की खबर से आज स्टॉक दबाव में रह सकता है।
Dilip Buildcon Share: ₹160 करोड़ का प्रोजेक्ट
दिलीप बिल्डकॉन एक रोड प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली (L1) कंपनी बनकर उभरी है। ₹160.20 करोड़ का यह प्रोजेक्ट कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूती देगा।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखी गई है। इसमें बताए गए शेयरों में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

