वैश्विक दूरसंचार समाधान प्रदाता सुबेक्स ने अपने ग्राहकों को ब्लॉकचेन आधारित धोखाधड़ी प्रबंधन समाधान उपलब्ध कराने के लिए रिस्क एंड एश्योरेंस ग्रुप (आरएजी) से करार किया है

नई दिल्ली: वैश्विक दूरसंचार समाधान प्रदाता सुबेक्स ने अपने ग्राहकों को ब्लॉकचेन आधारित धोखाधड़ी प्रबंधन समाधान उपलब्ध कराने के लिए रिस्क एंड एश्योरेंस ग्रुप (आरएजी) से करार किया है। दूरसंचार आपरेटरों के लिए धोखाधड़ी हमेशा से बड़ी समस्या रही है जिससे सालाना उन्हें अरबों डॉलर की चोट पहुंचती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुबेक्स ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि इस गठजोड़ के तहत वह आरएजी वान्गिरी ब्लॉकचेन गठबंधन का हिस्सा हो गई है। यह गठजोड़ तत्काल आधार पर ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के जरिये उद्योग को धोखाधड़ी करने वालों की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)