Sugar Price: भारत में 1 किलो चीनी 55 रुपए के पार पहुंच गई है। जानिए अमेरिका, चीन और पाकिस्तान समेत दुनिया के 20 बड़े देशों में चीनी के ताजा रेट्स और कहां चीनी सबसे महंगी है।

1 Kg Sugar Price Worldwide: चीनी कभी ऐसी चीज मानी जाती थी, जिसकी कीमत में बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलता था। लेकिन अगस्त 2026 में तस्वीर बदल गई है। देश में चीनी के दाम तेजी से बढ़े हैं और अब यह आम रसोई के बजट को हिला दिया है। 22 अगस्त 2026 को भारत में चीनी का रेट करीब ₹55.70 प्रति किलो था। जबकि एक महीने पहले यानी 22 जुलाई को यह ₹48.18 के आसपास था। इसी बीच केंद्र सरकार ने कीमतों को काबू करने के लिए 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात की इजाजत दी है। अब सवाल है कि भारत की तुलना में दूसरे 20 देशों में 1 किलो चीनी कितने रुपए की मिल रही है...

दुनिया के 20 देशों में चीनी का रेट

नंबरदेश1 किलो चीनी का रेट
1भारत₹55.70 (अगस्त 2026)
2पाकिस्तानPKR 150 यानी करीब ₹47 (जुलाई 2026)
3नेपालNPR 110 यानी करीब ₹69 (अगस्त 2026)
4श्रीलंकाLKR 295 यानी करीब ₹83
5चीन$2.65 (करीब ₹230)
6जापान$2.68 (करीब ₹233)
7अमेरिका$1.90 (करीब ₹165)
8ब्राजील$1.12 (करीब ₹97)
9रूस$1.99 (करीब ₹173)
10मैक्सिको$1.97 (करीब ₹171)
11जर्मनी$1.17 (करीब ₹102)
12फ्रांस$1.17 (करीब ₹102)
13ब्रिटेन$1.50 (करीब ₹130)
14इटली$2.34 (करीब ₹203)
15कनाडा$1.23 (करीब ₹107)
16ऑस्ट्रेलिया$1.40 (करीब ₹122)
17इंडोनेशिया$0.99 (करीब ₹86)
18तुर्की$1.04 (करीब ₹90)
19सऊदी अरब$1.25 (करीब ₹109)
20दक्षिण अफ्रीका$2.19 (करीब ₹190)

पाकिस्तान में चीनी भारत से कम, लेकिन नेपाल में बढ़ी कीमत

पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान में जुलाई 2026 का औसत चीनी भाव करीब 150 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो था। नेपाल में भारत के चीनी निर्यात प्रतिबंध का असर देखने को मिला है। वहां चीनी करीब 95 नेपाली रुपए से बढ़कर 110 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी। श्रीलंका में जुलाई 2026 का खुदरा भाव करीब 295 श्रीलंकाई रुपए यानी लगभग $0.90 प्रति किलो था।