टाटा ग्रुप (Tata Group) तमिलनाडु के होसुर में एप्पल (Apple) के आईफोन (iPhone) के कम्पोनेंट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्लान्ट लगाने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ग्रुप इसके लिए 5000 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगा।

बिजनेस डेस्क। टाटा ग्रुप (Tata Group) तमिलनाडु के होसुर में एप्पल (Apple) के आईफोन (iPhone) के कम्पोनेंट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्लान्ट लगाने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ग्रुप इसके लिए 5000 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगा। यह निवेश बढ़ कर 8000 करोड़ भी हो सकता है। इस प्लान्ट के निर्माण के लिए तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम (TIDCO) ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) को 500 एकड़ जमीन आवंटित किया है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक न तो टाटा समूह ने की है और न ही तमिलनाडु सरकार ने। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चेन्नई फैलिसिटी में निर्माण शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस यूनिट में एप्पल के आईफोन के कम्पोनेंट का निर्माण किया जाएगा, उसका सोर्स बेस चीन का है। उसे वहां से शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, ताइवान बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने पहले ही एप्पल के आईफोन 11 के साथ हैंडसेट की चेन्नई फैसिलिटी से निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

टाटा की यूनिट में 90 फीसदी होंगी महिलाएं
एप्पल के आईफोन का कम्पोनेंट बनाने के लिए टाइटन का इंजीनियरिंग डिविजन टाइटन इंजीनियरिंग एंड ऑटोमोबाइल लिमिटेड एक्सपर्टाइज देगा। जानकारी के मुताबिक, टाटा की इस नई यूनिट में अक्टूबर 2021 तक 18 हजार स्टाफ होंगे, जिनमें 90 फीसदी महिलाएं होंगी।