टाटा के स्वामित्व वाली जैगुआर लैंड रोवर जल्द प्रीमियम EV कार Jaguar XJ को लॉन्च करेगी। कंपनी जर्मन कार निर्माता BMW और चीन की ऑटोमोबाइल निर्माता Zhejiang Geely Holding Group Co के साथ मिलकर काम करने पर विचार कर रही है।

मुंबई. टाटा संस के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन ने महिने के शुरुआत में ही जैगुआर लैंड रोवर को बेचने के तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया था। उन्होने कहा था कि टाटा और जेएलआर एक साथ कारोबार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम कंपनी में नए परिवर्तन की ओर काम कर रहे हैं। जिसमें भविष्य के नए व्यापार मॉडल शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

BMW और Geely के साथ टाटा करेगी?

दरअसल कंपनी नई प्रीमियम EV कार बनाने के लिए जर्मन कार निर्माता BMW और चीन की ऑटोमोबाइल निर्माता Zhejiang Geely Holding Group Co के साथ मिलकर काम करने पर विचार कर रही है। टाटा का Geely और BMW के साथ काम करने पर माना जा रहा है कि कंपनी नई तकनीकी और भारी निवेश के लिए अप्रोच कर रही है। हालांकि दोनों कंपनियों ने अभी इस पर किसी भी तरह का बयान देने से बच रही हैं। 

Jaguar XJ 

बता दें कि जैगुआर लैंड रोवर और BMW अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रोनिक कार की इकाई के निर्माण पर काम करने की बात की थी। जिसका निर्माण जर्मनी के म्यूनिक शहर में अलग अलग इकाई का निर्माण होगा। हालांकि जैगुआर लैंड रोवर ने साल 2020 में EV का निर्माण शुरू करने की बात पहले ही बता चुकी है। इसका पहला मॉडल Jaguar XJ होगा, जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी। Jaguar XJ 50 जिसको साल 2018 में लॉन्च कियाा चुका है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 1.11 करोड़ रुपए ( Ex-showrrom) है। इसका इंजन 2993 सीसी का है। अभी जैगुआर का बैटरी असेंबली सेंटर हैम्स हॉल में है। इसकी क्षमता करीब 1.5 लाख की है।