MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Tata Technologies Share Price: टाटा ग्रुप के शेयर में रॉकेट जैसी तेजी! जानें अब खरीदने में फायदा या बेचने में?

Tata Technologies Share Price: टाटा ग्रुप के शेयर में रॉकेट जैसी तेजी! जानें अब खरीदने में फायदा या बेचने में?

Tata Technologies Share Price Target: आज मंगलवार को टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में ऐसी जबरदस्त तेजी आई कि निवेशकों के चेहरे खिल गए। कंपनी के शानदार नतीजों ने बाजार में जोश भर दिया है, लेकिन क्या इस तेजी में कूदना चाहिए या इंतजार करना चाहिए? जानिए... 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : May 05 2026, 11:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Gemini

शेयर बाजार में आज टाटा टेक का जलवा

आज, 5 मई को टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर करीब 9% तक उछलकर ₹647.95 के स्तर पर पहुंच गया। मजे की बात यह है कि यह शेयर ₹602 पर खुला और मजबूती के साथ टिका दिख रहा है। हालांकि, यह अभी भी अपने 52 वीक के हाई लेवल (₹797) से थोड़ा पीछे है, लेकिन निचले स्तर (₹507) से इसने शानदार वापसी की है।

25
Image Credit : Gemini

Tata Tech Share: क्यों आई यह तेजी?

इस उछाल के पीछे सबसे बड़ी वजह है कंपनी के मार्च तिमाही (Q4) के नतीजे। कंपनी ने मुनाफे और कमाई, दोनों मोर्चों पर चौका मारा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 8.1% बढ़कर ₹204.17 करोड़ हो गया है। ऑपरेशंस से होने वाली कमाई में 22.29% का बड़ा उछाल देखा गया और यह ₹1,572 करोड़ के पार निकल गई। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को खुश करते हुए कुल ₹11.70 प्रति शेयर के डिविडेंड (रेगुलर + स्पेशल) का ऐलान किया है।

Related Articles

Related image1
Vedanta Share Price: 63% की गिरावट के बाद अब क्या करें, बेच दें या और खरीदें? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह
Related image2
Thalapathy Vijay Effect: थलापति विजय की बढ़त से Sun TV Share में कोहराम, जानें अब बेचें या खरीदें?
35
Image Credit : Getty

टाटा टेक का क्या कहना है?

कंपनी के CEO वॉरेन हैरिस काफी भरोसे में नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी की ग्रोथ अब किसी एक क्लाइंट पर टिकी नहीं है, बल्कि यह हर तरफ से बढ़ रही है। नई डील्स और मार्जिन में सुधार के संकेत बता रहे हैं कि कंपनी आने वाले समय में और बेहतर करेगी।

45
Image Credit : Getty

Tata Technologies Share: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स की राय

भले ही शेयर भाग रहा हो, लेकिन बड़े एक्सपर्ट्स (Brokerages) के बीच राय बंटी हुई है। ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन का मानना है कि कंपनी की डील पाइपलाइन मजबूत है और आने वाले महीनों में कई बड़ी डील्स मिल सकती हैं। उन्होंने ₹560 का टारगेट दिया है। Goldman Sachs भी थोड़े सावधान हैं और इन्होंने ₹470 का टारगेट रखा है। उनका मानना है कि वैल्यूएशन थोड़ा महंगा हो सकता है।

55
Image Credit : Getty

टाटा टेक्नोलॉजीज शेयर खरीदें या बेचें?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर हैं, तो टाटा का भरोसा और कंपनी की बढ़ती कमाई एक अच्छा संकेत है। डिविडेंड की खबर इसे और आकर्षक बनाती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स के बीच अलग-अलग राय को देखते हुए, एक बार में सारा पैसा लगाने के बजाय किश्तों में खरीदारी करना बेहतर हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
West Bengal: सत्ता बदलते ही जनता को क्या-क्या मिलेगा? BJP आते ही सीधे जेब में पैसा डालेंगी ये 10 स्कीम्स!
Recommended image2
Thalapathy Vijay Effect: थलापति विजय की बढ़त से Sun TV Share में कोहराम, जानें अब बेचें या खरीदें?
Recommended image3
Retirement Latest Plan: 5 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें जल्दी रिटायरमेंट की पूरी प्लानिंग
Recommended image4
Credit Card Guide: बेस्ट क्रेडिट कार्ड चाहिए? लेने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें!
Recommended image5
Bank FD Rates: HDFC vs SBI, कौन सा बैंक दे रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज? देखें पूरी लिस्ट
Related Stories
Recommended image1
Vedanta Share Price: 63% की गिरावट के बाद अब क्या करें, बेच दें या और खरीदें? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह
Recommended image2
Thalapathy Vijay Effect: थलापति विजय की बढ़त से Sun TV Share में कोहराम, जानें अब बेचें या खरीदें?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved