- Home
- Business
- Vedanta Share Price: 63% की गिरावट के बाद अब क्या करें, बेच दें या और खरीदें? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह
Vedanta Share Price: 63% की गिरावट के बाद अब क्या करें, बेच दें या और खरीदें? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह
Vedanta Share News: वेदांता शेयर आज सुबह 63% से ज्यादा गिर गए। जो शेयर कल ₹773 पर बंद हुआ, आज ₹290 के आसपास है। अगर इस गिरावट को देख आपके होश भी उड़ गए हैं, तो रुकिए, यह नुकसान नहीं, बल्कि फ्री में एक्स्ट्रा शेयर मिलने वाले हैं। समझिए पूरा मामला...

वेदांता का शेयर क्यों टूटा?
दरअसल, वेदांता का 'बंटवारा' (Demerger) हो गया है। कंपनी ने अपने कारोबार को 5 अलग-अलग हिस्सों में बांटने का फैसला किया है। कल तक आपके पास एक वेदांता था, जिसमें सब कुछ मिक्स था। आज से वेदांता सिर्फ एक हिस्सा रह गया है, बाकी 4 हिस्से अलग कंपनी बनने जा रहे हैं। चूंकि कंपनी की वैल्यू अब 5 हिस्सों में बंट गई है, इसलिए मुख्य शेयर की कीमत भी एडजस्ट होकर कम हो गई है।
वेदांता शेयर डीमर्जर से आपका क्या फायदा?
अगर आपने 29 अप्रैल 2026 या उससे पहले वेदांता के शेयर खरीदे थे, तो आपको 1 के बदले 4 नए शेयर मुफ्त मिलेंगे! एल्युमीनियम, पावर, ऑयल एंड गैस और स्टील कारोबार की 4 नई कंपनियों के 1-1 शेयर आपको मिलने वाले हैं। ये चारों कंपनियां आने वाले समय में शेयर बाजार में अलग से लिस्ट होंगी और आपके डीमैट खाते में इनके शेयर अपने आप आ जाएंगे।
वेदांता शेयर आज खरीदने वालों को क्या मिलेगा?
जो लोग 30 अप्रैल (आज) या उसके बाद वेदांता के शेयर खरीद रहे हैं, उन्हें ये 4 फ्री शेयर्स नहीं मिलेंगे। उन्हें सिर्फ ₹290 के भाव पर वेदांता का मुख्य शेयर मिलेगा। फ्री शेयर्स का फायदा सिर्फ पुराने शेयरहोल्डर्स के लिए है।
वेदांता के बंटवारे के बाद कौन-सी 5 कंपनियां बनेंगी?
- Vedanta Ltd (बची हुई मुख्य कंपनी)
- Vedanta Aluminium
- Vedanta Oil & Gas
- Vedanta Power
- Vedanta Steel and Ferrous Materials
वेदांता के शेयर को लेकर आपको क्या करना चाहिए?
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपके पोर्टफोलियो में वेदांता है, तो इसे बेचने की जल्दबाजी न करें। कंपनी ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि हर बिजनेस अपने दम पर आगे बढ़ सके और आपको बेहतर मुनाफा दे सके। बाजार के जानकारों का मानना है कि अलग-अलग लिस्ट होने पर इन 5 कंपनियों की कुल वैल्यू पुराने वेदांता से कहीं ज्यादा हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

