अमेरिका के हमले में ईरान के शीर्ष जनरल के मारे जाने के बाद पेट्रोल, डीजल की कीमतों में रविवार को लगातार चौथे दिन हुई बढ़ोतरी 

नई दिल्ली: अमेरिका के हमले में ईरान के शीर्ष जनरल के मारे जाने के बाद पेट्रोल, डीजल की कीमतों में रविवार को लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई। इस घटनाक्रम के बाद तेल संपन्न पश्चिम एशिया में संघर्ष की आशंका छिड़ गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रविवार को पेट्रोल का खुदरा दाम नौ पैसे और डीजल का 11 पैसे बढ़ गया। दिल्ली में अब पेट्रोल 75.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह इसका एक साल से अधिक का उच्चस्तर है। वहीं डीजल की कीमत अब 68.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

अमेरिकी हमले में कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में मिला जुला रुख है। वहीं कच्चे तेल के दाम इसके बाद तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ चुके हैं और सप्ताहांत के अवकाश के बाद कच्चे तेल के बाजार सोमवार को फिर खुलेंगे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)