इस साल के सितंबर में सोशल मीडिया ऐप टिक टॉक दूनिया भर में खूब धूम मचा रहा है। इसको किसी अन्य ऐप के मुकाबले ज्यादा डाउनलोड किया गया।  फेसबूक को पछाड़ टिक टॉक बना नंबर वन। 

नई दिल्ली. वीडियो बनाने और शेयर करने वाला चाइनीज ऐप टिक टॉक इंटरनेट पर एक बार फिर धमाल मचा रहा है। सेसंर टॉवर रिपोर्ट 2019 के मुताबिक इस साल के सितंबर में गूगल प्ले स्टोर से दूनिया भर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला सोशल मीडिया ऐप टिक टॉक है। जिसने इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, हैलो सहीत ट्विटर को डाउनलोड के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूनिया भर में टिक टॉक ऐप को सितंबर महीने में लगभग 60 लाख लोगों ने डाउनलोड किया। ये ऐप भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया। कुल डाउनलोड में भारत का हिस्सा 44% का है। 

सितंबर में टिक टॉक के बाद फेसबुक ऐप को सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया। इसमें भारत की कुल भागीदारी 23 % की रही। इसके अलावा इंस्टाग्राम, लाइकी और स्नैपचैट को शीर्ष पांच में स्थान मिला।